क्या सच में बढ़ने वाले हैं दवाओं के दाम? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई खबरों की सच्चाई

Medicine Prices hike News Reality: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवा के बढ़ते दामों पर मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा होलसेल प्राइस इंडेक्स में 0.00551 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके चलते 54 दवाओं में एक पैसे की मामूली वृद्धि होगी। वहीं 782 दवाओं के दाम पर इसका कोई असर नहीं पडे़गा ।

Ministry of Health and Family Welfare

54 दवाओं में 1 पैसे की मामूली बढ़ोत्तरी

medicine prices hike news false misleading malicious says Union Ministry Health Family Welfare: दवा की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्टों को भ्रामक और झूठा बताया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा होलसेल प्राइस इंडेक्स में 0.00551 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। दवा के दामों में हुई इस मामूली वृद्धि पर 782 दवाओं के दाम पर कोई असर नहीं पडे़गा जबकि 54 दवाओं में एक पैसे की मामूली वृद्धि होगी।

विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवा की कीमतों के बढ़ने की खबरों का खंडन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि अप्रैल महीने में दवाओं की कीमतों में 12  प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 500 से ज्यादा दवाओं पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा ।

विज्ञापन

54 दवाओं में 1 पैसे की मामूली बढ़ोत्तरी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) हर साल थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर अधिसूचित दवाओं की अधिकतम कीमतों में संशोधन करता हैं। मंत्रालय ने कहा, 782 दवाओं के लिए मौजूदा अधिकतम कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। 54 दवाओं में एक पैसे की मामूली बढोत्तरी देखने को मिलेगी।

782 दवाओं के दामों में नहीं होगा बदलाव

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय  ने कहा, डब्ल्यूपीआई वृद्धि दवा मूल्य नियंत्रण आदेश DPCO 2013 के प्रावधानों के अनुसार दवाओं को शिड्यूल और नॉन शिड्यूल फॉर्मूलेशन के तौर पर बांटा गया है।दवा बनाने वाली कंपनियां इस मामूली वृद्धि का लाभ उठा भी सकती हैं और नहीं भी । साल 2024-25 में होल सेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर दवाओं की अधिकतम कीमत में लगभग कोई बदलाव नहीं होगा।  782 दवाओं के दाम पर कोई असर नहीं पडे़गा ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ