Male Pills for Birth Control: एक दूसरे को प्लेजर फील कराने के बाद कपल्स के बीच एक बड़ी टेंशन प्रेग्नेंसी की रहती है। कई बार शारीरिक संबंध के दौरान प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करने के बाद भी प्रेग्नेंसी का डर हो सकता है। टेंशन ज्यादा तब बढ़ जाती है जब कपल शादीशुदा न हो या फिर वो अभी फैमिली प्लानिंग की तैयारी में न हो। ऐसे में अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए फीमेल पार्टनर को ही गर्भनिरोधक गोली खाने का जिम्मा उठाना पड़ता है या फिर अन्य तरह की प्रक्रिया को अपनाना पड़ता है।
आमतौर पर देखा गया है कि पार्टनर्स के बीच प्रेग्नेंसी की खबर खुशी नहीं टेंशन की वजह बन जाती है, क्योंकि वो अनचाही प्रेग्नेंसी होती है। ऐसे में ज्यादातर मेल पार्टनर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं और फिर महिलाओं को मजबूरन गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है। अधिक गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करना या गर्भपात (Abortion) जैसी प्रक्रिया उनकी सेहत के लिए सही नहीं होती है। इसलिए बेहतर है कि शारीरिक संबंध से पहले दोनों की ओर से कुछ सावधानियां बरत ली जाएं। बाजार में जल्द ऐसी दवा भी आने की तैयारी में है जिसे पुरुषों द्वारा खाकर महिलाओं में प्रेग्नेंसी को रोका जा सकेगा।
जी हां, पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोली का निर्माण किया जा रहा है। इसके जरिए महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकेगी। ऐसे में सिर्फ महिलाओं के खाते में ही गर्भनिरोधक गोली खाना नहीं होगा बल्कि, पुरुष भी पिल्स का सेवन करके अपने पार्टनर को प्रेग्नेंट होने से रोक सकते हैं। आइए जानते हैं कि मेल पिल्स क्या है और कैसे प्रेग्नेंसी को रोकना पुरुषों के हाथ में हो सकता है?
ये भी पढ़ें- Virgin Birth: वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, बिना यौन संबंध बनाए भी मां बन सकेंगी मादाएं
पुरुष रोक सकेंगे अनचाही प्रेग्नेंसी
अब तक आपने भी सिर्फ महिलाओं के लिए ही अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने वाली गर्भनिरोधक दवा के बारे में सुना होगा, लेकिन अब पुरुष भी गर्भनिरोधक का सेवन कर सकेंगे। मेल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल (Male Contraceptive Pill) नामक एक दवा तैयार की जा रही है जिसके सेवन के बाद पुरुष जिस किसी से उस समय शारीरिक संबंध बनाएंगे, उसे किसी भी हाल में प्रेग्नेंसी का डर नहीं होगा। पुरुषों द्वारा खाई जाने वाली इस दवा का कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होगा।
फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान महिला और पुरुष को अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा रहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग कंडोम का इस्तेमाल करते हैं जिसे बैरियर कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड (Barrier Contraceptive Method) कहा जाता है। इसके अलावा कुछ लोग मेडिसिनल कॉन्ट्रासेप्टिव मेथड (Medicinal Contraceptive Method) के तहत गर्भ निरोधक गोली का यूज करते हैं। जबकि, कुछ लोग इंट्रायूटरिन कॉन्ट्रासेप्टिव (intrauterine Contraceptive) का इस्तेमाल करते हैं।
कैसे काम करेगी दवा?
मेल पिल्स एक तरह की ऐसी दवा है जो मेल के स्पर्म को फीमेल एग्स की ओर तैरने से रोकने का काम करती है। सरल भाषा में कहें तो ये दवा पुरुष के शरीर के उस प्रोटीन पर रोकथाम कर देगी जिसका काम स्पर्म के जरिए महिला के शरीर में पहुंचकर भ्रूण का निर्माण करने का होता है। जानकारी के लिए बता दें कि महिला-पुरुष के बीच बने फिजिकल रिलेशन में स्पर्म का एक अहम रोल होता है। फिजिकल रिलेशन के दौरान मेल स्पर्म (Male Contraceptive Disables Sperm) फीमेल के शरीर में मूव करके रिप्रोडेक्टिव ट्रैक तक पहुंच जाता है। इसके लिए एडेनिल साइक्लेज (sAC) नामक एक एंजाइम की खास भूमिका होती है। हालांकि, मेल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल के जरिए ये एंजाइम ब्लॉक हो जाएगा।
कब लेनी होगी मेल पिल्स?
मेल पिल्स की रिसर्च सबसे पहले चूहों पर की गई है। दावा किया जा रहा है कि चूहों को ये दवा 2.30 से 3 घंटे पहले दी गई, जिसका असर काफी देर तक रहा है। ऐसे में पुरुषों के लिए शारीरिक संबंध बनाने से 15 मिनट पहले केवल एक गोली लेनी की सलाह होगी, जिसका असर खाने के लगभग ढ़ाई घंटे तक प्रेग्नेंसी रोकने में 100 फीसदी कारगर रहेगा, जबकि साढ़े तीन घंटे तक भी इसका असर 91 फीसदी इफेक्टिव माना गया है। स्पर्म को सामान्य होने में 24 घंटे तक का समय लग सकता है। रिसर्च में दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं बताया जा रहा है। इसे लेकर दावा है कि ये कोई हार्मोन बेस्ड पिल नहीं है।
ये भी पढ़ें- Vaginal Discharge: वेजाइनल डिस्चार्ज क्या है? कैसे हो सकता है हानिकारक
क्यों पड़ी मेल पिल्स की जरूरत?
एक अमेरिकी रिसर्च के अनुसार गर्भ निरोधक दवाइयों से महिलाओं की सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए दूसरा विकल्प है लेकिन जो बाद में फैमिली प्लानिंग करना चाहता है उनके लिए ये ऑप्शन भी सही नहीं है। ऐसे में पुरुषों के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पिल यानी गर्भ निरोधक दवा एक सही ऑप्शन हो सकता है जिसका कोई बुरा प्रभाव भी नहीं है। मेल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल पर पिछले डेढ़ दशक से काम किया जा रहा है। आखिरकार नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ जो अमेरिकी मेडिकल एजेंसी है उसने एक रिसर्च में इसका हल निकाल लिया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक आगामी सालों में मेल गर्भनिरोधक पिल्स बाजारों में उपलब्ध हो सकेगी, जिसके सेवन से महिलाओं में होने वाली अनचाही प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है।
संबंधित खबरें
पेशाब करने के बाद भी लगता है ब्लैडर खाली नहीं हुआ? जानिए इसके कारण
8 hrs agoबच्चों का स्क्रीन टाइम बन रहा माता-पिता के लिए सिर दर्द, जानिए क्या है वजह
10 hrs agoक्या विटिलिगो का कोई इलाज है या नहीं, डॉक्टर ने बताया ट्रीटमेंट कैसे होगा
11 hrs agoकैंसर का जल्दी पता चलना, क्या सच में बचा सकता है मरीज की जिंदगी?
12 hrs agoक्या सर्वाइकल कैंसर पूरे शरीर में फैल सकता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoजरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
15 hrs agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
16 hrs agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
1 day agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
1 day agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines