क्या पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? जानिए किस तरह पहचानें Breast Cancer के शुरुआती लक्षण

Male Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर को अक्सर महिलाओं से ही जोड़कर देखा जाता है और यह सवाल उठता है कि क्या पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है या नहीं. ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ में जानिए किस-किस को हो सकता है स्तन का कैंसर.

Male Breast Cancer

Breast Cancer In Men: जानिए पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर होने की कितनी संभावना होती है. Image Credit - Freepik

Breast Cancer Symptoms: महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है और इस बारे में अक्सर ही बात भी होती है. लेकिन, पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर (Male Breast Cancer) होता है या नहीं इस बारे में कम ही लोग जानते हैं. पुरुष भी महिलाओं की ही तरह के ब्रेस्ट टिशूज के साथ जन्म लेते हैं इसीलिए सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है. ब्रेस्ट कैंसर ऐसी कंडीशन है जिसमें स्तन में कैंसर के सेल्स पनपने लगते हैं. ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर का समय रहते इलाज करना जरूरी है. यहां जानिए किन पुरुषों को स्तन का कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है, किस तरह ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण पहचाने जा सकते हैं और इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है.

विज्ञापन

पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण | Breast Cancer Symptoms In Men

  • ब्रेस्ट कैंसर होने पर सीने पर लंप्स नजर आ सकते हैं. ये गांठें बिना दर्द वाली हो सकती हैं और छोटी या मोटी नजर आ सकती हैं.
  • छाती की त्वचा बदलने लगते है.
  • स्किन का टेक्सचर भी बदला हुआ नजर आता है.
  • निपल्स अंदर की तरफ मुड़े हुए दिख सकते हैं.
  • पुरुषों को स्तन कैंसर होने पर निपल्स से तरल पदार्थ या खून निकल सकता है.

यह भी पढ़ें – Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर के क्या लक्षण हैं? जानिए ब्रेस्ट में क्या बदलाव दिखते हैं

विज्ञापन

किन पुरुषों को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा होता है

  • पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer In Men) बढ़ती उम्र में देखा जाता है. ज्यादातर 60 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों में इस कैंसर के लक्षण नजर आते हैं.
  • प्रोस्टेट कैंसर के लिए करवाई गई हार्मोन थेरैपी या दवाइयां जिनमें एस्ट्रोजन होता है, पुरुषों में स्तन कैंसर के रिस्क को बढ़ाता है.
  • जिन पुरुषों के परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ हो उनमें इस कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है.
  • माता-पिता से बच्चों में आए DNA चेंजेस से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है.
  • लिवर की बीमारियां जैसे सिरोसिस शरीर के हार्मोन बैलेंस को बिगाड़ देती हैं. इससे पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर की संभावना बढ़ती है.
  • पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर होने का एक कारण मोटापा भी हो सकता है.
  • टेस्टिकल डिजीज या फिर टेस्टिकल सर्जरी से ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क बढ़ता है.

ब्रेस्ट कैंसर से कैसे होगा बचाव

विज्ञापन
  • पुरुषों के परिवार में किसी को अगर ब्रेस्ट कैंसर रहा हो तो डॉक्टर से संपर्क करें. डॉक्टर जेनेटिक टेस्टिंग से कैंसर का वक्त रहते पता लगा सकते हैं.
  • ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के बारे में जानें और डॉक्टर की सलाह लेकर स्क्रीनिंग करवाएं.
  • ब्रेस्ट कैंसर की पहचान कैसे होती है इस बारे में जानें और छाती पर किसी भी तरह की गांठ या लंप (Lump On Chest) नजर आए तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ