Fatty Liver Home Remedies: आजकल फैटी लिवर होना काफी आम हो गया है, खासतौर से महिलाएं ज्यादा इस समस्या का सामना कर रही हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में इंफ्लेमेशन अगर लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहता है तो इसका असर इंसुलिन सेंसिटिविटी, मेटाबॉलिज्म और लिवर हेल्थ पर होता है. इससे बहुत सारी दिक्कत होने लगती हैं जैसे- कमजोरी, मोटापा और हार्मोनल बदलाव होना आदि. हालांकि, लिवर के फैटी होने की शुरुआत यानी ग्रेड 1 फैटी लिवर की पहचान वक्त पर करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं होगा तो आपको काफी दिक्कत हो सकती है. हालांकि, सही खान-पान की मदद से लिवर हेल्थ में सुधार किया जा सकता है. साथ ही, कई आयुर्वेदिक हर्ब्स लिवर फंक्शन और इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मदद कर सकते हैं. इस बारे में डॉक्टर दीक्षा भावसार (आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर) का कहना है कि अगर किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो काफी फायदा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- पेशाब के अपने आप निकलने का क्या कारण है? महिलाएं इन 5 संकेतों को बिल्कुल ना करें नजरअंदाज
फैटी लिवर कब होता है?
एक बीमारी में लिवर की कोशिकाओं के आसपास जरूरत से ज्यादा फैट यानी चर्बी जमा हो जाती है. कई बार यह इतनी ज्यादा हो जाती है कि लिवर काम करना बंद कर देता है. हालांकि, इसकी कई स्टेज होती हैं, जिनकी वक्त पर पहचान करना जरूरी है.
फैटी लिवर के संकेत
- पेशाब और मल के रंग में बदलाव
- पैरों या टखनों में सूजन
- दाईं तरफ पेट या पसलियों के नीचे दर्द
- भूख कम लगना या जल्दी पेट भरना
- लगातार थकान महसूस होना
- जीभ में सूजन होना
किचन में रखी ये 3 सामग्रियां आएंगी बेहद काम
एक्सपर्ट का कहना है कि आप किचन में रखी हल्दी, काली मिर्च और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन तीनों का सही तरीके से सेवन करने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है, पाचन सुधरता है और कई छोटी-बड़ी बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है. खास बात यह है कि ये आसानी से मिल जाती हैं, जिनका सेवन करने का कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा.
कैसे करें सेवन?
- एक गिलास पानी लें और गुनगुना कर लें और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें.
- फिर इसमें एक चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब आधा नींबू का रस मिलाकर सेवन करें. आप खाली पेट या दिन में किसी भी वक्त इसका सेवन कर सकते हैं.
किन लोगों को नहीं करना चाहिए सेवन?
अगर आपको पित्त की समस्या, अल्सर, या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी है तो इसका नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
इसे भी पढ़ें- नाभि खिसकने के लक्षण क्या हैं? बाबा रामदेव ने बताए नाभि ठीक करने के उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
11 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines