Healthy Lungs: फेफड़े शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को कंट्रोल करते हैं. फेफड़े एयर प्यूरीफायर की तरह काम करते हैं. लेकिन, फेफड़ों का काम यहीं तक सीमित नहीं है, फेफड़े शरीर के पीएच बैलेंस को बनाए रखते हैं, इंफेक्शंस से शरीर को बचाते हैं और बोलने में भी मदद करते हैं. ऐसे में फेफड़ों को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है. यहां जानिए फेफड़ों की सेहत अच्छी रखने के लिए फेफड़ों को किस तरह मजबूत बनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- आपकी ये 5 आदतें बिगाड़ती हैं दिल की सेहत, हार्ट अटैक तक की आ सकती है नौबत
फेफड़ों को कैसे बनाएं मजबूत
हल्दी – फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए हल्दी का सेवन किया जा सकता है. इसमें मौजूद करक्यूमिन फेफड़ों की सूजन को कम करता है.
अदरक और लहसुन – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक लहसुन टॉक्सिंस को कम करते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां – फेफड़ों की सेहत अच्छी रहे इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने पर फायदा मिलता है. इनमें मौजूद क्लोरोफिल खून में ऑक्सीजन सोखने की क्षमता को बढ़ाता है.
विटामिन सी से भरपूर फल – इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल खाए जा सकते हैं, जैसे नींबू, आंवला और कीवी.
फेफड़े साफ करने के लिए करें ये काम
गर्म पानी की भाप लेने पर बलगम पिघलता है और फेफड़े डिटॉक्स होते हैं. इसके अलावा, शहद और गुनगुना पानी पीने पर छाती की गंदगी कम होती है.
फेफड़ों की मजबूती के लिए आयुर्वेदिक उपाय
- फेफड़ों की मजबूती के लिए तुलसी का काढ़ा पिया जा सकता है. काली मिर्च, तुलसी की पत्तियों और अदरक से बना काढ़ा फेफड़ों को संक्रमण से बचाता है.
- मुलेठी के सेवन से भी फेफड़ों को मजबूती मिलती है. इससे गले और फेफड़े साफ होते हैं.
- त्रिफला का सेवन भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होता है. त्रिफला के सेवन से फेफड़ों के टॉक्सिंस साफ होते हैं.
स्वस्थ फेफड़ों के लिए कौन से योग करने चाहिए
प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और कपालभाति फेफड़ों के हर कोने तक ऑक्सीजन को पहुंचाते हैं. इसके साथ ही भ्रामरी प्राणायाम करने पर फेफड़ों की नसें मजबूत होती हैं.
यह भी पढ़ें – मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
34 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines