Low Uric Acid Symptoms: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ना एक गंभीर स्थिति है। हाई लेवल यूरिक एसिड से गाउट की समस्या होती है। यूरिक एसिड एक चिंताजनक स्थिति है। हमने अक्सर बढ़े हुए यूरिक एसिड और उसके नुकसानों के बारे में जाना या पढ़ा है लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में यूरिक एसिड कम होना भी एक गंभीर स्थिति है। आज हम आपको शरीर में यूरिक एसिड कम होने से होने वाले नुकसानों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।
यूरिक एसिड क्या होता है?
डॉक्टर गिरीश ककाड़े, जो पुणे के एक सीनियर रेमोटॉलोजिस्ट हैं, बताते हैं कि यूरिक एसिड को शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट बताते हैं। मेटाबॉलिज्म एंड होने के बाद, जो अंत में बच जाता है, वह यूरिक एसिड कहलाता है। अगर किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं, तो शरीर से यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता है। हालांकि, आपने यूरिक एसिड के बढ़ने के बारे में बहुत कुछ पढ़ा होगा, मगर यदि ये कम हो जाए, तो क्या होगा? आइए जानते हैं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
यूरिक एसिड कम होने के नुकसान
1. मांसपेशियों में कमजोरी- अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा कम हो जाए, तो मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है।
2. थकान- यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा कम हो जाए, तो आपको पूरे दिन थकान महसूस होगी।
3. कैंसर का रिस्क- यूरिक एसिड का लेवल कम होने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी हो जाती है, जिससे कैंसर की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।
photo credit-freepik
4. किडनी डिजीज- अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा कम हो जाए, तो किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इससे शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर नहीं निकल पाते हैं।
5. नर्वस सिस्टम पर असर- यूरिक एसिड का संबंध मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर भी निर्भर करता है। अगर इसका स्तर शरीर में ज्यादा कम हो जाए, तो नर्वस सिस्टम पर नेगेटिव असर पड़ता है, जो कई बार गंभीर स्थितियों को पैदा करता है।
कैसे नियंत्रित करें Uric Acid
- अपनी डाइट में प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडा, मांस, मछली और डेयरी फूड्स का सेवन करें।
- कोई भी दवा बिना डॉक्टरी सलाह के न लें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
7 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
10 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
12 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines