हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Low BP की समस्या भी बन सकती है मौत का कारण! पहचानें शुरुआती संकेत

Low Blood Pressure Signs: ब्लड प्रेशर का संतुलन बिगड़ने से आप गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं। अक्सर लो बीपी से सेहत खराब होने की बातें होती हैं। मगर कुछ स्थितियों में लो बीपी की समस्या भी जानलेवा हो सकती है। चलिए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
low bp signs

Low Blood Pressure Signs: शरीर में ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहना जरूरी है। ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा होने से अक्समात किसी घटना होने का खतरा रहता है, जैसे हार्ट अटैक या स्ट्रोक। ऐसी स्थितियां जानलेवा हो सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग हाई बीपी को गंभीरता से लेते हैं, मगर लो बीपी को नहीं। शायद लोगों में इस समस्या के बारे में जानकारियों की कमी होना कारण हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं, लो बीपी कितना घातक हो सकता है और कैसे होते हैं इसके शुरुआती संकेत।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या क्या है?

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल के चलते लोगों की सेहत पर भी प्रभाव पड़ता है। कम उम्र से ही उन्हें कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। उन्हीं में से एक है लो ब्लड प्रेशर की समस्या, जिसे हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। हाइपोटेंशन में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। किसी इंसान का नॉर्मल बीपी रेंज 120/80 मिमी hg होता है, वहीं लो बीपी की समस्या में ये 90/60 मिमी hg हो जाता है। लो बीपी की समस्या से हार्ट अटैक की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इससे किडनी फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक भी आ सकता है।

low bp signs

विज्ञापन

क्यों लो हो जाता है ब्लड प्रेशर?

लो बीपी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी, हार्ट संबंधी समस्याएं, स्ट्रेस या टेंशन लेना, डिहाइड्रेशन और कोई संक्रमण होना। प्रेग्नेंसी, थाइराइड और एनीमिया में भी ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन

लो बीपी होने पर शरीर देता हैं ये 7 संकेत

  • बेहोशी या चक्कर आना
  • तेज सांस लेना
  • धुंधला दिखाई देना
  • अत्यधिक थकावट
  • ध्यान लगाने में समस्या होना
  • उल्टी या मतली जैसा महसूस करना
  • कमजोरी महसूस करना

ये भी पढ़ें: किन वजहों घर में आ जाते हैं कॉकरोच, कैसे पाएं छुटकारा? जानें सब कुछ 

लो बीपी से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स

  • ब्रेन स्ट्रोक
  • हार्ट अटैक या स्ट्रोक
  •  किडनी फेलियर
  • ब्रेन हैमरेज
  • लो बीपी से अन्य अंगों तक खून के प्रवाह में समस्या होना।

लो बीपी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय

  • तुरंत राहत के लिए नमक मिला पानी पिएं।
  • रोज खाली पेट तुलसी के पत्तों का पानी पिएं।
  • खाली पेट किशमिश का पानी पीना होगा फायदेमंद।
  • विटामिन बी-12 से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
  • कॉफी भी पी सकते हैं।
  • तनाव लेने से बचें।

ये भी पढ़ें: जानिए Ayushman Bharat से जुड़े हर सवाल का जवाब आसान शब्दों में

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola