---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Loose Motion रोकने के लिए अपनाएं 5 घरेलू उपाय, देर की तो पानी की कमी होना तय

लूज मोशन के कारण शरीर में पानी की कमी आने के साथ ही कमजोरी आ जाती है। इसलिए समय रहते सही उपचार कर लेना चाहिए, तो गंभीर समस्या भी हो सकती है। ऐसे में कई घरेलू उपचार की मदद से आप लूज मोशन में राहत पा सकते हैं, आइए जानें।

---विज्ञापन---

Loose Motion Home Remedies: कई बार खराब खानपान के कारण दस्त यानी कि लूज मोशन की समस्या होती है। इसके चलते बार-बार टॉयलेट भागना पड़ता है और शरीर में पानी की कमी भी आती है। लगातार लूज मोशन की वजह से कमजोरी भी महसूस होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि लूज मोशन भी दो टाइप के हैं।

एक एक्यूट डायरिया जो 1 या 2 दिन तक रहता है और दूसरा क्रोनिक डायरिया, जो 1 या 2 नहीं बल्कि कई दिनों तक रहता है। दोनों ही स्थिति में सही उपचार जरूरी है, क्योंकि ये खतरनाक भी हो सकता है। इसके लिए कई तरह की दवाई भी खाते हैं, लेकिन जल्दी आराम नहीं मिलता है। तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इस समस्या में काफी आराम देंगे, आइए जानें ये उपाय-

---विज्ञापन---

बबूल 

बबूल की पत्तियों का इस्तेमाल काले जीरे के साथ खाने से लूज मोशन का उपचार किया जा सकता है। इसके अलावा इसके पेड़ की छाल से बना काढ़ा पीने से भी आराम मिलता है।

हल्दी

हल्दी के एंटीबायोटिक गुण बैक्टीरिया से लड़ने में हेल्प करते हैं, जो शरीर को सही रखने में भी मदद करता है। लूज मोशन होने पर एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिक्स करें और पिएं। यह दिन में 2 या 3 बार पिएं।

---विज्ञापन---

सेब का सिरका

सेब का सिरका लूज मोशन को रोकने के लिए काफी असरदार है। एक गिलास गुनगुने पानी में सेब का सिरका 1 चम्मच मिलाएं। उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और हिला कर इसे दिन में 3 या 4 बार पिएं।

दालचीनी

दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरस गुण होते हैं, जो पेट की समस्या में आराम देते हैं। एक गिलास उबलते पानी में 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच ताजा कसा हुआ अदरक डालें और मिलाएं। इसे 30 मिनट के लिए रख दें और दिन में 2 या 3 बार पिएं।

---विज्ञापन---

मूंग दाल की खिचड़ी

किसी को अगर लूज मोशन हो जाते हैं, तो उसे दाल वाली खिचड़ी बनाकर देते हैं। इससे लूज मोशन में आराम मिलता है। क्योंकि लूज मोशन होने पर नॉर्मल खाना भी अच्छा नहीं लगता है। इसलिए मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी के साथ दही या छाछ पीने से भी आराम मिलता है।

---विज्ञापन---

गाजर सूप

लूज मोशन होने पर आप कई तरह के सूप का सेवन कर सकते हैं, इसमें आप गाजर का सूप पी सकते हैं। अपने पाचन को सही ट्रैक पर लाने के लिए गाजर का गर्म-गर्म सूप दिन में 1 या 2 बार पिएं।

ये भी पढ़ें- क्या प्रोटीन पाउडर किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Mar 19, 2024 04:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola