हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या 100 साल तक जी सकते हैं आप? नए आंकड़ों में सामने आई यह बात

लंबा जीवन जीने के लिए स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत होती है, लेकिन कौन कितने साल जीवित रहेगा, यह कैसे पता लगेगा। आइए जानते हैं इस बारे में नए आंकड़े क्या कहते हैं।

विज्ञापन
long life tips

Long Life Tips: भला कौन नहीं चाहता लॉन्ग लाइफ जीना? हर किसी की तमन्ना होती है कि वह 100 साल तक जी पाए, लेकिन इसके लिए हमारे शरीर को स्वस्थ और एनर्जी से भरपूर रहने की जरूरत होती है। लंबी उम्र जीने के लिए अच्छी आदतों का पालन करना होता है। मगर इन सबसे पहले हमें यह जानना चाहिए कि 100 साल तक या फिर कौन लंबी जिंदगी जी सकता है, यह कैसे पता लगेगा? टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट बताती है कि किन लोगों में 100 साल जीने की संभावनाएं हैं।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

रिपोर्ट क्या बताती है?

नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 100 साल पहले, इंग्लैंड और वेल्स में सिर्फ 150 साल तक जीवित रहने वाले लोग ही मौजूद थे। मगर अब नई मेडिकल फैसिलिटी, गुड हेल्दी हैबिट्स और नई दवाओं के आने के बाद लंबे जीवन जीने की संभावना बढ़ी है। स्टडी में बताया गया है कि अब लगभग 5 में से एक लड़की में संभावना है कि जो आज पैदा हुई है, वह लड़की 100 साल तक जीवित रहेगी। दरअसल, इनकी उम्र अपने माता-पिता की उम्र से भिन्न हो सकती है।

विज्ञापन

उदाहरण के लिए

रिपोर्ट में आंकड़ों के जरिए समझाया गया है कि जो महिलाएं साल 1965 में पैदा हुई हैं, वे 87 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकती हैं और उनके 100 साल तक जिंदा रहने की संभावना 6.2 % है। वहीं, उनकी बेटी जो साल 1995 में पैदा हुई है, उसकी 100 साल तक जिंदा रहने की संभावना 11.3% तक बढ़ जाती है। आगे बताया गया कि उसी महिला की पोती के 90 साल तक जिंदा रहने की संभावनाएं हैं। 100 साल तक जिंदा रहने के लिए उसके चांसेज 18.5% तक बढ़ जाते हैं। National Statistics की रिपोर्ट के हिसाब से यदि उस महिला की परपोती, जो मुख्यत: साल 2055 में जन्म लेगी, उसके चांसेज 100 साल जीने के 27% तक बढ़ जाते हैं।

Long Life tips

विज्ञापन

लॉन्ग लाइफ में बाधा डालने वाले कुछ कारण

  • स्मोकिंग, धूम्रपान करने से जीवनरेखा छोटी हो जाती है।
  • गरीबी, एक फैक्टर पोवर्टी भी है क्योंकि गरीब लोगों के पास पर्याप्त पोषण और मेडिकल सुविधा के लिए सोर्स नहीं होते हैं।
  • ओबेसिटी- मोटापा कई बीमारियों को साथ लेकर आता है, जिस वजह से आयु कम होने का एक कारण यह भी हो सकता है।

ये टिप्स आएंगी काम

  • अपने खान-पान को सही रखें, स्वस्थ खाएं और पोषण को बढ़ाएं।
  • स्मोकिंग, शराब और तंबाकू जैसी चीजों से दूरी बनाएं।
  • व्यायाम, योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • अच्छे लोगों के साथ समय बिताएं और अच्छी बातें सीखें।
  • पॉजिटिव रहें और दूसरों को भी खुशियां दें।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola