Liver and Kidney Health: लिवर और किडनी, हम इन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन दोनों अंगों का काम शरीर से बैड टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का होता है। लेकिन हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल से इन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, आए दिन लोगों को इन अंगों से जुड़ी बीमारियां होने की शिकायत रहती है। इसलिए हमें अपनी रोजाना की जिंदगी में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए ताकि किडनी-लिवर हेल्दी रह सकें। हम आपको बता रहे हैं 5 हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स जिनको अपनाने से ये अंग स्वस्थ रहेंगे।
सुबह की ये पांच आदतें आपकी किडनी-लिवर हेल्दी रहेंगे
योग
सुबह की शुरुआत योग से करें, इससे शरीर का ब्लड फ्लो सही रहता है और पाचन शक्ति मजबूत रहती है। योग से शरीर में गुड टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन और पश्चिमोत्तानासन किडनी-लिवर की हेल्थ के लिए बेस्ट योगासन है।
खाने पर ध्यान दें
आपकी सुबह की डाइट कैसी है, इस पर गौर करें, नाश्ते में पैकेट बंद चीजों के सेवन जैसे पैक्ड जूस, सीरियल्स और ब्रेड को अवॉइड करें। सुबह की शुरुआत 1 गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से करें। इससे शरीर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति होगी। लिवर की सेहत के लिए हल्दी, लहसुन का सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- डरा रहा Monkeypox का घातक स्ट्रेन Clade-1, अब यह सबसे कारगर दवा भी बेअसर
किडनी को हेल्दी रखें
सॉफ्ट बाथ
सॉफ्ट बाथ यानी कोमलता से नहाना, सुबह-सुबह नहाने से शरीर से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं। नहाने के लिए हल्के ब्रश और अच्छे बॉडी वॉश का यूज करें, इस ब्रश की मदद से बॉडी को धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा करने से बैक्टीरिया साफ होंगे और नसें खुलेंगी।
व्यायाम
FATTY LIVER
सुबह रोज एक्सरसाइज करनी है, इस आदत को जिंदगी भर के लिए अपना लें। सुबह के समय किया गया व्यायाम आपके लिवर और किडनी को स्वस्थ रखेंगे। ऐसा करने से आपकी सांस की समस्या भी कम होती है, लिवर और किडनी की फंक्शनिंग भी बेहतर होती है।
वेजिटेबल जूस
रोज सुबह 1 गिलास कच्ची सब्जियों का जूस पीने से किडनी और लिवर हेल्दी रहते हैं। इन रसों के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं। वेजिटेबल जूस शरीर को डिटॉक्स करते हैं। आप सुबह गाजर का जूस, चुकंदर का जूस और पालक का जूस पी सकते हैं। यह जूस आपके शरीर में आयरन और विटामिन बी-12 की कमी को भी दूर करता है।
ये भी पढ़ें- Mpox Virus को लेकर कितना तैयार है भारत? पाकिस्तान में केस कन्फर्म होने से मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
12 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
15 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
19 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
21 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
22 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines