Liver Kidney को डिटॉक्स करती हैं सुबह की ये 5 आदतें, अपनाने से स्वस्थ रहेंगे ये अंग

Liver and Kidney Health: शरीर के सभी अंगों का अलग-अलग काम होता है। इसलिए प्रत्येक बॉडी पार्ट का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। लिवर और किडनी शरीर में फिल्ट्रेशन का काम करते हैं। यदि इन दोनों अंगों को थोड़ा-सा भी नुकसान होता है, तो उसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है।

kidney liver health

kidney liver health

Liver and Kidney Health: लिवर और किडनी, हम इन अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।  इन दोनों अंगों का काम शरीर से बैड टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का होता है। लेकिन हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल से इन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, आए दिन लोगों को इन अंगों से जुड़ी बीमारियां होने की शिकायत रहती है। इसलिए हमें अपनी रोजाना की जिंदगी में कुछ आदतों को शामिल करना चाहिए ताकि किडनी-लिवर हेल्दी रह सकें। हम आपको बता रहे हैं 5 हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स जिनको अपनाने से ये अंग स्वस्थ रहेंगे।

विज्ञापन

सुबह की ये पांच आदतें आपकी किडनी-लिवर हेल्दी रहेंगे

योग

सुबह की शुरुआत योग से करें, इससे शरीर का ब्लड फ्लो सही रहता है और पाचन शक्ति मजबूत रहती है। योग से शरीर में गुड टॉक्सिन्स का स्तर बढ़ता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन और पश्चिमोत्तानासन किडनी-लिवर की हेल्थ के लिए बेस्ट योगासन है।

विज्ञापन

खाने पर ध्यान दें

आपकी सुबह की डाइट कैसी है, इस पर गौर करें, नाश्ते में पैकेट बंद चीजों के सेवन जैसे पैक्ड जूस, सीरियल्स और ब्रेड को अवॉइड करें। सुबह की शुरुआत 1 गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से करें। इससे शरीर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की पूर्ति होगी। लिवर की सेहत के लिए हल्दी, लहसुन का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन
Kidney

किडनी को हेल्दी रखें

सॉफ्ट बाथ

सॉफ्ट बाथ यानी कोमलता से नहाना, सुबह-सुबह नहाने से शरीर से टॉक्सिन्स रिलीज होते हैं। नहाने के लिए हल्के ब्रश और अच्छे बॉडी वॉश का यूज करें, इस ब्रश की मदद से बॉडी को धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा करने से बैक्टीरिया साफ होंगे और नसें खुलेंगी।

विज्ञापन

व्यायाम

FATTY LIVER

FATTY LIVER

सुबह रोज एक्सरसाइज करनी है, इस आदत को जिंदगी भर के लिए अपना लें। सुबह के समय किया गया व्यायाम आपके लिवर और किडनी को स्वस्थ रखेंगे। ऐसा करने से आपकी सांस की समस्या भी कम होती है, लिवर और किडनी की फंक्शनिंग भी बेहतर होती है।

विज्ञापन

वेजिटेबल जूस

रोज सुबह 1 गिलास कच्ची सब्जियों का जूस पीने से किडनी और लिवर हेल्दी रहते हैं। इन रसों के सेवन से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स बढ़ते हैं। वेजिटेबल जूस शरीर को डिटॉक्स करते हैं। आप सुबह गाजर का जूस, चुकंदर का जूस और पालक का जूस पी सकते हैं। यह जूस आपके शरीर में आयरन और विटामिन बी-12 की कमी को भी दूर करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ