Heat Wave Effect On Kidney And Liver: इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। बढ़ती गर्मी की वजह से कई लोगों की अबतक मौत भी हो चुकी है। दरअसल, मई खत्म होते-होते इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों का हाल बेहाल है। घर में रहे या चाहे बाहर निकले आपने अगर बहुत देर से पानी नहीं पिया है और इसके अलावा भूखे भी हैं, तो आपको ऐसा महसूस होगा कि जैसे शरीर में जान ही नहीं बची है और धीरे-धीरे बॉडी डिहाइड्रेटेड होने लगती है। इसके अलावा ज्यादा देर तक भूखे हैं तो आपके पेट में मौजूद बैक्टीरिया काफी तेजी से बढ़ने लगते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग और पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है। ऐसी कंडीशन में शरीर के अंगों में भी काफी समस्याएं पैदा होती हैं, जिनमें डैमेज होने का खतरा ज्यादा बढ़ता है। कई बार इसके चलते मौत भी हो सकती है।
हीट वेव की वजह से डैमेज हो सकते हैं शरीर के अंग
पानी की कमी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार भी होते हैं। दरअसल, जब शरीर में पानी की कमी होती है तो पानी के साथ-साथ इसमें मिलने वाली जरूरी विटामिन और मिनरल की भी कमी आने लगती है। शरीर के ऑर्गन जैसे कि किडनी, लंग्स और दिल पर भी बुरा असर पड़ता है।
किडनी होती हैं डैमेज
डिहाइड्रेशन की वजह से किडनी पर स्ट्रेस का प्रेशर बढ़ता है, जिसके चलते किडनी डैमेज भी हो लगती है। जिन्हें पथरी की समस्या है, उनके स्टोन हीट वेव की वजह से बड़े हो सकते हैं।
दिल और लंग्स पर पड़ता है बुरा असर
शरीर के तापमान को रेग्युलेट करना है तो शरीर में खून को पंप करने के लिए दिल पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इस कारण दिल पर बुरा असर भी पड़ता है।
बढ़ सकता है अस्थमा का खतरा
हवा में अगर ज्यादा पॉल्यूशन है और इसके साथ ही गर्मी बढ़ी है, तो अस्थमा के मरीज को काफी समस्याएं हो सकती हैं। जब हवा की क्वालिटी खराब होती है तो इसका सीधा असर फेफड़ों पर पड़ता है, जिससे सांसों से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- खाली पेट दही खाने से किन 5 बीमारियों से होता है बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
9 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
10 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
15 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
18 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines