Liver Kharab Hone Ke Lakshan: शरीर को भोजन पचाने के लिए, टॉक्सिंस को शरीर से बाहर निकालने के लिए और ऊर्जा को स्टोर करने के लिए लिवर की जरूरत होती है. लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है तो शरीर पर इसके लक्षण अलग-अलग तरह से नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों को समय रहते ना पहचाना जाए तो लिवर जरूरत से ज्यादा खराब होता चला जाता है और जबतक दिक्कत का पता लगता है तबतक डैमेज (Liver Damage) को रिपेयर करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में समय रहते लिवर डैमेज को पहचानना जरूरी होता है. यहां जानिए लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या होते हैं जो लिवर खराब होने से 3 से 6 महीने पहले से ही शरीर पर नजर आने लगते हैं.
लिवर खराब होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण
लिवर खराब होने से 3 से 6 महीने पहले से ही नजर आने लगते हैं –
आंखों में पीलापन – अगर आपका लिवर डैमेज की तरफ बढ़ने लगता है तो कुछ महीनों पहले से ही आंखों के सफेद हिस्से में पीलापन आने लगता है. इस लक्षण से आप समझ सकते हैं कि आपका लिवर खराब होने लगा है. लिवर की दिक्कत में आंखों में पीलापन पीलिया की तरह एकदम से नहीं आता बल्कि यह धीरे-धीरे आना शुरू होता है.
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द – लिवर खराब होने का एक बड़ा संकेत यह भी है कि पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द बना रहता है. लिवर खराब होने पर इस हिस्से में दर्द बना रहेगा जो किसी और दवा से ठीक नहीं होगा.
पेट बाहर निकलने लगता है – पेट फूला हुआ या बाहर निकला हुआ नजर आने लगता है. खासतौर से लिवर के दाईं तरफ के हिस्से में दर्द रहता है. यह हिस्सा ज्यादा उठा हुआ रहता है और बाहर की तरफ रहता है.
पेट की दिक्कतें – लिवर खराब होने का एक लक्षण यह भी है कि पेट की दिक्कतें रहने लगती हैं. इसमें पेट में एसिडिटी बनने लगती है, आयदिन पेट फूला रहता है, दस्त लगते हैं और जी मितलाना या उल्टी महसूस होना लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
कंधे के सामने वाले हिस्से में दर्द – लिवर डैमेज का एक सकेंत (Liver Damage Sign) यह भी है कि कई महीनों पहले से ही कंधे के सामने की तरफ दर्द रहने लगता है. इसे सर्वाइकल का लक्षण समझने की गलती ना करें और अन्य लक्षणों के साथ इस लक्षण को पहचानकर लिवर डैमेज को कम करने की कोशिश करें.
लिवर खराब होने पर क्या होता है
- लिवर खराब हो जाए तो पाचन बिगड़ जाता है.
- लिवर में घाव बनना शुरू हो जाता है.
- फैटी लिवर की दिक्कत हो जाती है जिसमें लिवर में फैट जमा होने लगता है.
- दिमाग पर असर पड़ने लगता है, याद्दाश्त में कमी आने लगती है.
- शरीर में सूजन नजर आने लगती है.
- हर समय थकान और कमजोरी दिखती है और कुछ करने की हिम्मत नहीं रहती.
- मल-मूत्र में बदलाव दिखने लगता है.
- हल्की सी भी चोट लगने पर नील पड़ना शुरू हो जाती है.
- पेट में सूजन आ जाती है, व्यक्ति कुछ भी खाया हुआ बाहर निकालने लगता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
6 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
9 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
10 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
11 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
15 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines