Liver को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी हैं ये 5 बदलाव, एक्सपर्ट से जानें

Liver Health Tips: खान-पान का सही रहना जरूरी इसलिए भी होता है क्योंकि इससे शरीर के कई अंगों को पोषण मिलता है। कुछ फूड्स एसिडिक होते हैं, जिन्हें हम नियमित रूप से खाते हैं। ऐसे फूड्स लिवर को बुरी तरह इफेक्ट करते हैं। चलिए जानते हैं डाइट में कौन-कौन से बदलाव अहम होते हैं।

liver health tips

liver health tips

विज्ञापन

Liver Health Tips: हमारा लिवर शरीर के कई कामों को करने के लिए जिम्मेदार होता है। एक हेल्दी लिवर हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, आजकल लिवर की बीमारियां काफी आम हो गई हैं। इनमें नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज सबसे आम लिवर प्रॉब्लम्स में से एक है। लिवर के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमें संतुलित और पौष्टिक आहार खाना बहुत जरूरी है। अनहेल्दी डाइट्स स्वाभाविक रूप से ऐसे हानिकारक तत्वों से भरे होते हैं, जो लिवर में फैट के निर्माण से बचाने, सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने और लिवर एंजाइम को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। डाइटिशियन सारिका शर्मा ने आयुर्वेद में लिवर को हेल्दी रखने के लिए कुछ बदलावों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

हेल्दी लिवर के लिए जरूरी हैं ये 3 मेजर चेंजेस

1. चीनी और वसा वाले भोजन से दूरी- सारिका शर्मा सेहतनामा विद राजिंदर के यूट्यूब पेज पर बताती हैं कि लिवर यानी यकृत को सेहतमंद रखने के लिए हमें डाइट से शुगर, खासतौर पर प्रोसेस्ड चीनी से बनी चीजों को खाने से बचने की जरूरत है। साथ ही, हमें अपनी डाइट में फैट फूड्स को भी निकालना होगा। यह एक हेल्दी बदलाव है।

विज्ञापन

2. शराब का सेवन कम करें- शराब का सेवन आपके लिवर के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करता है। शराब फैटी लिवर डिजीज और अन्य लिवर संबंधी बीमारियों का एक प्रमुख कारण है। इसलिए, शराब का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। वहीं, अगर आप इस आदत को छोड़ दें, तो वो और भी बेहतर होगा।

3. बैलेंस्ड डाइट- पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करने से आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। एक संतुलित डाइट आपको कई आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है, जो आपके लिवर के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है।

4. हाइड्रेशन- भरपूर मात्रा में पानी पीने की आदत डालें। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत होती है, ताकि शरीर से टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करने में सहायता मिल सके।

विज्ञापन

5. एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स- सूजनरोधी फूड्स को खाने से लिवर की सूजन कम होती है। नट्स, हल्दी, फैटी फिश, हरी पत्तेदार सब्जियां, जामुन, ग्रीन टी, ब्रोकली जैसे कुछ फूड्स हैं, जो आपके लिवर की कार्यक्षमता को मजबूत करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ