Liver Diseases: हर साल लाखों लोग बीमारियों के चलते अपनी जान गंवा देते हैं। कई की खोज में साइंटिस्ट लगे रहते हैं। 2016 में एंटीवायरल दवा सोवाल्डी को एफडीए की मंजूरी मिली थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वायरल हेपेटाइटिस के दो सबसे आम संस्करणों, B और C को खत्म करने का लक्ष्य रखा था। उनका लक्ष्य था कि वो इसे 2030 तक बहुत हद तक कम कर देंगे। नए आंकड़ें देखें तो उसमें संक्रमणों में 90 प्रतिशत और मौतों में 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वही, लक्ष्य रखने से एक साल पहले ही हेपेटाइटिस बी और सी से 13 लाख लोगों की मौत हो गई थी।
हेपेटाइटिस से मौतों में हो रही बढ़ोतरी
जिस तरह से इसको खत्म करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया था, वो इस तरह से चल नहीं पा रहा है। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद दुनिया भर में हेपेटाइटिस से होने वाली मौतों की संख्या फिर से बढ़ रही है। WHO के अनुसार, 2019 में 1.1 मिलियन ( 11 लाख) से 2022 में 13 लाख तक मौतें हुईं। नए संक्रमण के मामलों में कुछ गिरावट दर्ज की गई, लेकिन मृत्यु दर को कम होने से ये खत्म नहीं हो रहा है। अभी भी लगभग 6,000 लोगों में हेपेटाइटिस B या C का इलाज किया जा रहा है, और इन संक्रमणों से हर दिन 3,500 से ज्यादा लोग मर रहे हैं।
ये भी पढ़ें… Liver Kidney को डिटॉक्स करती हैं सुबह की ये 5 आदतें, अपनाने से स्वस्थ रहेंगे ये अंग
कहां पर होती सबसे ज्यादा मौतें
हेपेटाइटिस बी फाउंडेशन की अध्यक्ष चारी कोहेन ने इसमें अपना शोध शुरू किया। इनका कहना है कि उन्होंने सोचा था कि इतने सालों बाद वो एक अच्छी जगह पर होंगी लेकिन इन बीमारियों को खत्म करने में कई बाधाएं सामने आ रही हैं। जिसमें सबसे ज्यादा समस्याएं अफ़्रीका और दक्षिण एशिया में आती हैं। हेपेटाइटिस सी का इलाज तो खोज लिया गया है, लेकिन हेपेटाइटिस बी का इलाज अभी भी ढूंढ रहे हैं। इसके इलाज में आ रही सभी चुनौतियों को हल करते हुए आग बढ़ रहे हैं लेकिन ये अभी भी 2030 तक अपने लक्ष्य को पूरा करने से बहुत पीछे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर हालात ऐसे ही रहे तो 2040 तक हेपेटाइटिस बी और सी से मरने वाले लोगों की संख्या वैश्विक स्तर पर HIV और मलेरिया से मरने वाले लोगों की संख्या से ज्यादा हो जाएगी।
क्या है हेपेटाइटिस?
हेपेटाइटिस लिवर का एक इंफेक्शन होता है। जो फैटी लिवर, शराब के दुरुपयोग या कोई दवाओं के कारण भी हो सकता है। इससे लिवर कैंसर भी हो सकता है, जिसकी वजह से व्यक्ति की मौत हो सकती है। हेपेटाइटिस बी और सी शरीर में तरल पदार्थों के संपर्क में आने फैलता है। ये सूईयों और शारीरिक संबंध बनाने से भी होता है। हेपेटाइटिस बी शरीर में पहुंचता है तो वो डीएनए में जमा हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इसे खोज नहीं पाती और ये शरीर में ही रह जाता है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 hr agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
2 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
4 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
23 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines