Sleep disorder Causes Liver disease: लिवर को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये हमारे पाचन से जुड़ा होता है। हम जो भी खाते हैं, उससे जो भी पोषण मिलता है, वो पूरे शरीर में पहुंचाने का काम लिवर करता है, लेकिन आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही लिवर में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं। किसी भी बीमारी का पता करने के लिए सबसे पहले हमें लक्षणों पर ध्यान देने की जरूरत होती है।
वैसे ही लिवर में भी कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जो आपको इसमें होने वाली परेशानी के बारे में संकेत देने लगते हैं। लिवर के लक्षणों की बात करें, तो पेट की सूजन, त्वचा में खुजली, पैरों में आने वाली सूजन या वोमिटिंग होती है, लेकिन इसके अलावा आपको नींद में भी कोई परेशानी आने लगती है, तो ये भी लिवर में खराबी का एक संकेत होता है। आइए जान लेते हैं कि नींद में महसूस होने वाले ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में..
खराब लिवर के लक्षण
शरीर में खुजली होना
अगर रात में सोते समय आपको बॉडी में खुजली होने लगती है, तो इसे आम न समझें, क्योंकि हर बार आम दिखने वाली खुजली भी लिवर में खराबी का एक संकेत हो सकता है।
नींद पर असर होना
कई बार सोते समय हमारी नींद रात में कई बार खुल जाती है। वैसे नींद खुलना भी सामान्य हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में गंभीर लिवर से जुड़ा संकेत होता है।
ये भी पढ़ें- Pregnancy में भी बच्चे को हो सकती है किडनी की बीमारी
सूजन आना
लिवर से जुड़ी समस्या कई बार पैर, टखना या लिवर के आसपास सूजन बढ़ने लगती है और सूजन ज्यादा बढ़ती है, तो उस भाग में दर्द भी होता है।
यूरिन के रंग में बदलाव
यूरिन के रंग में बदलाव और स्मेल आना भी लिवर में खराबी का संकेत देने लगता है। अगर आप कोई भी ऐसे लक्षण और संकेत देख रहें हैं, तो आपको बिना देर किए डॉक्टर से मिलना चाहिए।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
4 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
6 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
7 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
8 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
9 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
13 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines