Liver Damage Symptoms: लिवर खराब होने लगे या ठीक तरह से काम ना करे तो पूरे शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है. फैटी लिवर (Fatty Liver) या लिवर फेलियर से व्यक्ति की जान को भी खतरा होने लगता है. ऐसे में लिवर की दिक्कत को समय रहते पहचानना जरूरी होता है. इसी बारे में बताते हुए जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि लिवर खराब होने लगता है तो इसके शुरुआती लक्षण पेट पर कैसे दिखते हैं और किस तरह इन लक्षणों की पहचान की जा सकती है.
यह भी पढ़ें – फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए क्या करना चाहिए, यहां जानिए कैसे रहेगी Lung Health अच्छी
पेट पर दिखते हैं लिवर खराब होने के साइन
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि फैटी लिवर और लिवर फेलियर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अक्सर ही इन दिक्कतों के लक्षण समय से दिखाई नहीं देते हैं लेकिन ध्यान दिया जाए पेट पर नजर आने वाले बारीक लक्षण बता सकते हैं कि लिवर खराब होने लगा है.
पेट के दाएं हिस्से में दर्द – अगर पेट की दाईं तरफ ऊपर के हिस्से में अचानक से दर्द होने लगे या भारीपन का एहसास होने लगे तो यह लिवर में सूजन होने या लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
पेट फूलना – अक्सर ही पेट फूला हुआ महसूस होता है या पेट में कसाव महसूस होता है तो यह सिर्फ गैस या अपच की दिक्कत नहीं बल्कि लिवर की प्रॉब्लम हो सकती है.
पेट के ऊपर मकड़ी जैसे लाल निशान – पेट के ऊपर मकड़ी के जाले की तरह के निशान नजर आते हैं तो यह हार्मोनल इंबैलेंस या लिवर डैमेज का इशारा हो सकता है.
पेट पर उभरी हुई नसें – अगर पेट पर उभरी हुई नाड़ियां नजर आती हैं तो इसका मतलब है कि पेट के पास ब्लड फ्लो ठीक तरह से नहीं हो रहा है. यह लिवर डैमेज का साइन है.
पेट में पानी भरना – पेट में धीरे-धीरे पानी भरने को असाइटेस कहते हैं और यह लिवर फेलियर का साइन हो सकता है.
मल और पेशाब से भी पहचान सकते हैं दिक्कत
लिवर खराब होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला या नारंगी नजर आ सकता है. इसके अलावा, मल का रंग मिट्टी जैसा पीला या हल्का पीला दिख सकता है.
इन लक्षणों को ना करें इग्नोर
- पैरों पर सूजन नजर आना लिवर खराबी का लक्षण (Liver Damage Symptom) हो सकता है.
- लिवर ठीक तरह से काम नहीं करता है तो त्वचा पर खुजली हो सकती है.
- त्वचा और आंखों का पीला हो जाना लिवर डैमेज का लक्षण हो सकता है.
यह भी पढ़ें – आपकी ये 5 आदतें बिगाड़ती हैं दिल की सेहत, हार्ट अटैक तक की आ सकती है नौबत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
39 mins agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 hr agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 hr agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
2 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
4 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
20 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 day agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines