Health Tips: अक्सर ऐसा होता है कि लिवर डैमेज (Liver Damage) होने के शुरुआती संकेत समय पर पता नहीं चलते. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो जरूरी है कि आप अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें. हमारा शरीर कई बार हाथों के जरिए हमें बता देता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है. हाथ, जो हमारे शरीर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा हैं, कई बार हमारे अंदरूनी स्वास्थ्य की कहानी बयान करते हैं. अगर आपका लिवर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो इसका असर रक्त प्रवाह, त्वचा और हार्मोनल संतुलन पर पड़ता है, जिससे आपके हाथों में कुछ स्पष्ट बदलाव नजर आने लगते हैं. आइए जानते हैं कि ये बदलाव कौन से हैं और कैसे ये आपके लिवर की स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं.
हथेलियों पर लालपन या खुजली
अगर आपकी हथेलियों पर अचानक लालपन या खुजली महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें. यह स्थिति ‘पाल्मर एरीथिमा (Palmar Erythema)’ कहलाती है, जो लिवर डैमेज या लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकती है.
इस समस्या को सामान्य समझकर अनदेखा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
नाखूनों का पीला पड़ना या टूटना
अगर आपके नाखून पीले पड़ रहे हैं या आसानी से टूट रहे हैं, तो यह भी लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे लक्षणों को बार-बार इग्नोर करना आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने जैसा है. यह संकेत देता है कि शरीर में विषैले तत्वों का जमाव बढ़ रहा है, जिसे लिवर ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रहा.
उंगलियों का सूजना या दर्द होना
उंगलियों में बार-बार सूजन या दर्द होना भी लिवर डैमेज या लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकता है. कई लोग इसे सामान्य थकान या मौसम का असर समझ लेते हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से जरूर जांच कराएं.
ये भी पढ़ें- दिवाली के बाद दिल्ली की हवा और भी ज्यादा हुई जहरीली, जानिए डॉक्टर से कैसे रखें अपनी सेहत का खास ध्यान
टेरीज नाखून (Terry’s Nails)
इस स्थिति में नाखून का लगभग पूरा हिस्सा सफेद या फीका दिखाई देता है, जबकि सिरा गहरा लाल-भूरा होता है. यह नाखूनों में प्रोटीन की कमी और रक्त संचार में बदलाव के कारण होता है, जो अक्सर लिवर सिरोसिस (Liver Cirrhosis)
या लिवर फेल्योर का संकेत हो सकता है.
इस तरह करें बचाव
- लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर, हरी सब्जियां, फल, ओट्स, हल्दी, ग्रीन टी और नींबू पानी का सेवन करें. ज्यादा तैलीय, मसालेदार, प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज करें क्योंकि ये लिवर पर दबाव डालते हैं.
- लिवर शरीर से विषैले पदार्थ (Toxins) निकालने में मदद करता है. दिनभर में 8–10 गिलास पानी पीना शरीर को डिटॉक्स रखता है और लिवर के काम को आसान बनाता है.
- आंवला, गिलोय, हल्दी, और एलोवेरा जूस लिवर की सफाई में मदद करते हैं. सुबह खाली पेट गुनगुना नींबू पानी पीना लिवर डिटॉक्स के लिए बहुत फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें- दिवाली के अगले ही दिन AQI बढ़ने से जहरीली हुई हवा, रेड जोन में रहने वाले जान लें ये जरूरी सेफ्टी टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
20 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
22 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines