सिर्फ शराब ही नहीं इन 5 चीजों से भी खराब हो सकता है लिवर!

These Surprising Things May Damage Your Liver: हमारी बदलती जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से लिवर में होने वाली परेशानियां नॉर्मल हो गई हैं। आपको बता दें, कुछ ऐसी खाने की चीजें भी शामिल हैं, जो लिवर को हानि पहुंचा सकती हैं।

what can damage your liver is sugar bad for liver cirrhosis foods bad for liver and kidneys is ensure bad for liver symptoms of too much sugar in liver what foods can damage your liver? what are the first signs of a bad liver? what foods are good for liver repair

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

आप जो कुछ भी खाते और पीते हैं, वो लिवर से होकर जाता है। यह एक ऐसा ऑर्गन है, जिसकी थोड़ी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है और आपका लिवर आसानी से डैमेज हो सकता है। ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में आपको बता रहे हैं, जिनसे बचना रहना चाहिए।

विज्ञापन

ज्यादा नमक का सेवन करना

ज्यादा नमक वाला भोजन करने से लिवर को नुकसान होता है। नमक हमारी बॉडी में पानी को बनाए रखने में हेल्प करता है और जब यह ज्यादा हो जाए, तो यह लिवर को हानि पहुंचा सकता है। नमक आपके लिवर में सूजन की वजह बन सकता है, जिससे धीरे-धीरे लिवर के काम करने में बाधा आती है और कई बीमारियों को बढ़ा सकती है।

लिवर वाले मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीजें, जानें इस Video में-

विज्ञापन

प्रोसेस्ड फूड

अक्सर प्रोसेस्ड फूड में काफी सारा नमक, फैट और चीनी होती है, जो लिवर को हानि पहुंचा सकती हैं। क्योंकि प्रोसेस्ड फूड में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट रहता है, जो दोनों ही लिवर को नुकसान करते हैं। यह शरीर में सूजन कर सकता है और लिवर के लिए प्रॉब्लम कर सकता है।

रेड मीट

रेड मीट में सैचुरेटेड फैट मौजूद होता है, जो लिवर में सूजन कर सकता है। ये आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है, जो लिवर को नुकसान कर सकता है। रेड मीट में अक्सर हेम आयरन भी हाई होता है। हेम आयरन एक तरह का आयरन है, जो जानवरों के प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। ये भी लिवर में सूजन पैदा करता है।

विज्ञापन

फैटी प्रोडक्ट

फैटी प्रोडक्ट में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट रहता है, जो दोनों ही लिवर के लिए हानिकारक होते हैं। ये आपके शरीर में सूजन करते हैं और सैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकते हैं। अक्सर फैटी फूड में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। चीनी को मेटाबॉलिज्म करने के लिए लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ती है और इसी वजह से लिवर को नुकसान होने लगता है।

विज्ञापन

शुगर रिच ड्रिंक

शुगर को मेटाबॉलिज्म करने के लिए लिवर को काम ज्यादा करना पड़ता है और इस कारण लिवर खराब होने लगता है। शुगर से बनी ड्रिंक्स में अक्सर कैलोरी की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो वेट बढ़ने और मोटापे की वजह बन सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अक्सर मोटापा लिवर की बीमारियों को बढ़ा सकते हैं।

ये 5 चीजें लिवर के लिए अमृत, जानें Dr. Bimal Chhajer की इस Video में-

विज्ञापन

लिवर हेल्दी बनाने के लिए ये 5 चीजें खाएं

  • चुकंदर का जूस पीने से अंदर से लिवर को डिटॉक्स करता है।
  • ब्रोकली, छोटी पत्ता गोभी, पत्ता गोभी, बंद गोभी लिवर में जमा गंदगी को साफ करने का काम करता है।
  • Fytika Fit Liver Tablet लंच के 30 मिनट बाद और रात के खाने के आधे घंटे बाद लेना चाहिए। इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आप इसे 60 दिन लगातार लेते रहें, ये आपको लिवर से जुड़ी परेशानियों में आराम देने में हेल्प करेगी।
  • अंगूर का सेवन करें। इनमें लाल और पर्पल वाले अंगूर खाएं। ये भी लिवर के लिए बेस्ट फूड माना जाता है।
  • पपीता खाने से भी लिवर की दिक्कत कम होती है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ