Liver Damage का कारण है ये 3 हर्बल सप्लीमेंट्स, एक्सपर्ट ने गिनाए नुकसान

Liver Damage Causes: आयुर्वेदिक हर्ब्स को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। मगर कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी होती हैं, जो आपके लिवर को भी प्रभावित कर सकती है। जानें इन हर्बल सप्लीमेंट्स के बारे में ।

liver damage causes

liver damage causes

Liver Damage Causes: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। इसका काम शरीर की पाचन क्रिया को सही रखना है। लिवर की मदद से खाने का पोषण हमारे शरीर को मिलता है, लेकिन इसके खराब होने के पीछे भी लाइफस्टाइल का सही न होना शामिल है। असंतुलित भोजन, शराब या स्मोकिंग की आदतों से ही हमारे लिवर पर प्रभाव पड़ता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि लिवर डैमेज होने के कारणों में कुछ हर्बल सप्लीमेंट्स भी शामिल है, जिन्हें हम असल में काफी लाभदायक मानते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

रिसर्च में हुआ खुलासा

यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन हेल्थ में क्लिनिकल असिस्टेंट प्रोफेसर और अध्ययन की प्रमुख लेखिका एलिसा लिखित्सुप, एम.डी., एम.पी.एच. ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि लिवर डैमेज होने के पीछे आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का भी हाथ है। ये जड़ी-बूटियां अगर ज्यादा खाई जाएं, तो लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित करती हैं।

विज्ञापन

ये हैं 3 हर्ब्स

1. हल्दी- हल्दी में कर्क्यूमाइन की मात्रा ज्यादा होती है। कर्क्यूमाइन से शरीर का खून भी पतला होने लगता है। हल्दी का ज्यादा सेवन लिवर को डैमेज कर सकता है। हल्दी की अधिक खुराक लिवर में अंदरूनी चोट और सूजन को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

2. ग्रीन टी- ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, लेकिन इसमें बहुत अधिक कैटेचिन तत्व भी पाया जाता है, जो लिवर सेल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके अत्यधिक पीने से लिवर में सूजन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

Liver Cirrhosis

विज्ञापन

3. अश्वगंधा- अश्वगंधा को स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद लाभदायक माना जाता है। इसे नींद और तनाव दूर करने के लिए भी खाया जाता है, लेकिन इसके दुष्प्रभावों में लिवर डैमेज भी शामिल हैं। इस हर्ब का ज्यादा सेवन लिवर की बीमारियों का बुलावा भी होता है।

Liver डिजीज के संकेत

  • भूख न लगना।
  • त्वचा का रंग बदलना।
  • पेट में दर्द और सूजन होना।
  • पैरों में सूजन होना।
  • पेशाब का रंग बदलना।

ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ