Liver Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर बीमारी है, जो हमारे शरीर के कई अंगो में हो सकता है। किडनी से लेकर ब्रेस्ट और मस्तिष्क में कैंसर होने के मामले काफी देखने को मिल रहे हैं। लिवर भी हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग होता है, जो इन दिनों कई बीमारियों के चलते खराब हो रहा है। लिवर में होने वाला कैंसर भी काफी सक्रिय हो गया है। यह अंग कई कारणों के चलते कैंसर की चपेट में आ सकता है जिनमें सबसे पहले लाइफस्टाइल आता है। बता दें कि खराब लाइफस्टाइल का सबसे पहले प्रभाव अगर किसी अंग पर पड़ता है तो वह लिवर ही होता है। चलिए समझते हैं लिवर कैंसर के बारे में डॉक्टर क्या कहते हैं और कैसे होते हैं इसके संकेत।
लिवर का क्या काम होता है?
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल के कैंसर साइंस सैंटर की चेयरपर्सन डॉक्टर तेजिंदर कटारिया बताती हैं कि लिवर ऐसा अंग है, जो लगभग 500 से अधिक कामों को रोजाना और हर पल करता है। इसका मतलब यह है कि यह ऑर्गन सबसे एक्टिव होता है और इसके खराब होने की संभावना भी उतनी ही रहती है। इसमें कैंसर होने की संभावना बहुत अधिक होती है क्योंकि लोगों की जीवनशैली में अनहेल्दी हैबिट्स का चलन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है।
ये भी पढ़ें- सावधान! पेट में पानी भरना लिवर डैमेज का सबसे खतरनाक लक्षण, ऐसे करें बचाव
लिवर कैंसर क्या है?
डॉक्टर बताते हैं कि लिवर कैंसर यानी जिगर का कैंसर, एक खतरनाक बीमारी है जो अक्सर तब तक किसी को पता नहीं चलती जब तक यह गंभीर स्थिति में न पहुंच जाए। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे दिख सकते हैं, लेकिन अगर समय रहते इसे पहचान लिया जाए तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, ये पांच लक्षण दिखते ही सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये लिवर कैंसर का संकेत हो सकते हैं।
लिवर कैंसर के लक्षण कैसे होते हैं?
मैक्स हेल्थकेयर में ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी ने इसके लक्षणों के बारे में बताया है कि ये ऐसे होते हैं, जो शायद शुरूआत में पता न चले क्योंकि अन्य बीमारियों से मेल खाते हैं। इसलिए, कई बार मरीजों को शायद बीमारी पहचान करने में दिक्कत हो सकती हैं।
ऐसे होते हैं संकेत
1.बिना कारण वजन कम होना- लिवर हमारे शरीर में खाने को पचाने का काम करते हैं, जब ये सही से नहीं होता है तो वजन कम होने लगता है।
2.भूख में कमी आना- लिवर भूख को भी कम कर सकता है, अगर वह स्वस्थ नहीं है तो।
3.पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना- कैंसर के लक्षण होने पर लिवर के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।
4.सामान्य कमजोरी और थकान होना- लिवर कैंसर होने पर कमजोरी और थकान होती है।
5.पेट में सूजन आना- लिवर कैंसर होने पर लिवर के अंदर सूजन होती है, जिस वजह से पेट भी सूजा हुई दिखाई देता है।
इसके अलावा, स्किन और आंखों के सफेद भाग का पीला पड़ना और मल का रंग सफेद या पीला दिखाई देना भी लिवर कैंसर का संकेत होता है। ऐसे में जब भी कोई इन संकेतों को महसूस करता है, तो उसे तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करनाा चाहिए।
क्या है लिवर कैंसर के कारण?
प्रोसेस्ट मीट- लिवर में कैंसर होने के पीछे कारण प्रोसेस्ड मीट भी है। जो लोग इस तरह के फूड्स ज्यादा खाते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से नाइट्रेट और प्रिजर्वेटिव का स्तर शरीर में बढ़ जाता है।
इसके अलावा, फ्राइड फूड्स, मैदे से बनी चीजें, मीठी चीजें, खराब और सिगरेट पीने से भी लिवर कैंसर हो सकता है।
कैसे होगा इस बीमारी से बचाव?
डॉक्टर तजींदर बताती हैं कि लिवर कैंसर से बचने के लिए हमें लिवर को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है।
- हेल्दी डाइट का सेवन करें।
- वजन और मोटापे पर ध्यान दें।
- एक्सरसाइज जरूर करें।
- हेपेटाइटिस से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- ज्यादा दवा के सेवन से बचें।
ये भी पढ़ें- भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव
संबंधित खबरें
त्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
15 mins agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
33 mins agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
1 hr agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
6 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
21 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
2 days agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines