गुजरात में कोरोना वायरस ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 167 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 615 हो गई है। इनमें से 15 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है, जबकि 600 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अच्छी खबर यह है कि अब तक 60 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा संक्रमण ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स LF.7.9 और XFG Recombinant के कारण हो रहा है। ये वेरिएंट्स तेजी से फैलने वाले हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं, जैसे बुखार, खांसी, और गले में खराश। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में COVID-19 के कारण दो और मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई है। यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के डेटा के अनुसार, देश में हाल के हफ्तों में मामलों और मौतों में वृद्धि देखी गई है, जिसमें JN.1 ओमिक्रॉन वेरिएंट का महत्वपूर्ण योगदान है।JN.1 वेरिएंट, जो ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BA.2.86 से विकसित हुआ है, ने गंभीर मामलों में आकस्मिक पाया जाना शुरू कर दिया है, जिससे स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने की आवश्यकता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वेरिएंट के दो अनोखे लक्षण अन्य ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट्स से अलग हैं, जो रोग के प्रसार और गंभीरता को और जटिल बना रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से स्वास्थ्य तैयारियों को बढ़ाने का आग्रह किया है, जिसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। इस बीच, दिल्ली में अधिकारियों ने नागरिकों से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे बुनियादी सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है।
Corona LIVE Cases In India: गोरखपुर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। हालांकि, फेफड़ों में किसी प्रकार के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय डॉक्टर मरीजों को कोविड मेडिसिन के माध्यम से उपचार दे रहे हैं।
Corona LIVE Cases In India: यूपी के अलीगढ़ जिले में भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। नए निर्देशों के मुताबिक, सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्ट की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर रखते हुए। राज्य में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को आदेश जारी किया गया है। इसमें नर्स-डॉक्टरों की छुट्टियां स्थगित कर दी गई है।
Corona LIVE Cases In India: देश की राजधानी दिल्ली भी धीरे-धीरे कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां बीते 24 घंटों में 2 मौत हुई है, जिसमें एक नवजात और 1 बुजुर्ग है। वहीं, यहां के अस्पतालों में डॉक्टरों का कहना है कि लोग रोजाना ही मिलते-जुलते लक्षणों वाले आ रहे हैं लेकिन उनमें अधिकतर मामले फ्लू के हैं।
Corona LIVE Cases In India: पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 105 नए मिले हैं, जिसके बाद यहां कोरोना के 562 मरीजों की जानकारी मिली है।
Corona LIVE Cases In India: राजधानी दिल्ली में कोरोना से दो मौतें हो चुकी है। यहां एक 5 महीने के नवजात की मौत की पुष्टि हुई है और दूसरी मौत एक 87 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना से जंग हारी।
Corona LIVE Cases In India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की कोविड डैशबोर्ड पर देश में कोरोना मरीजों को लेटेस्ट अपडेट जारी किया जा चुका है। 5 जून 2025 की सुबह 8 बजे रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल एक्टिव कोरोना केस 4866 हो चुके हैं।
Corona LIVE Cases In India: ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को देश के 4 राज्यों में 100 से अधिक नए कोविड के मरीज। इनमें केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं।
Corona LIVE Cases In India: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में कोरोना की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। हालांकि, यहां कोई नया मामला नहीं मिला है।
Corona LIVE Cases In India: राजस्थान में बढ़ रहा कोरोना वायरस का प्रभाव। 16 जिलों में कोरोना के मरीज, सबसे ज्यादा जयपुर में एक्टिव केस। अब कुल मामलों की संख्या 192 हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: राजस्थान के 16 जिलों में कोरोना का कहर जारी है। यहां बुधवार को कोरोना के 18 नए मामले मिले हैं।
Corona LIVE Cases In India: कोरोना का भारत के राज्यों केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी में भी बढ़ रहा है रिस्क। यहां बीते दिनों से कई नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं।
Corona LIVE Cases In India: बिहार में भी कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को गायघाट, पाटलिपुत्र और गर्दनीबाग से चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना से अबतक कुल 44 मौतें हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 5 दिनों में ही 37 मौत हुई हैं।
Corona LIVE Cases In India: बिहार के समस्तीपुर जिले में भी कोरोना का नया मामला मिला है। बता दें कि मरीज हाल ही में बेंगलुरु से 4 जून को अपने घर आया था।
Corona LIVE Cases In India: राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से अलर्ट मोड पर काम करने के लिए कहा है। आज सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल के आदेश भी दिए गए हैं।
Corona LIVE Cases In India: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को जो कोरोना के केस मिले हैं, उनमें से लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री की भी पुष्टि हुई है। बता दें कि ये लोग हाल ही में मथुरा, केरल और बद्रीनाथ से आए थे।