Live Updates
महाराष्ट्र में आज 86 नए कोरोना मरीज, 4 की मौत
महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 86 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आज कोरोना से 4 लोगों की मौत भी हुई है। सरकार सतर्क है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
गुजरात में कोरोना के 109 मरीज आए सामने
गुजरात में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को गुजरात में कोरोनो के 109 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 461 हो गई है। इनमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 441 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 43 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हो चुकी है।
Corona LIVE Cases In India: नोएडा में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 45 नए मामले
नोएडा में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को नोएडा में कोरोना के 45 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कोरोना बढ़ी तेजी से नोएडा में फैल रहा है। 45 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद संख्या बढ़कर 107 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पिछले करीब 24 घंटे में 6 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। मंगलवार को मिले मरीजों में 3 बच्चे, 50 से 55 की उम्र के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं।
Corona LIVE Cases In India: गुरुग्राम और फरीदाबाद में सबसे ज्यादा कोरोना केस, हरियाणा में कुल 16 नए मरीज मिले
हरियाणा में मंगलवार को 16 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 11 मरीज गुरुग्राम और फरीदाबाद से हैं। गुरुग्राम में 6 और फरीदाबाद में 5 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। करनाल और झज्जर से 2-2 केस आए और अंबाला से 1 केस मिला। सोमवार को हरियाणा में 44 लोग कोरोना से बीमार थे, अब यह संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इसका मतलब है कि कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में ज्यादा केस हैं। लोगों को मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना चाहिए।
Corona LIVE Cases In India: कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट भारत में बढ़ रहे हैं
भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, चार ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट फैले हैं LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 इनमें से पहले तीन वैरिएंट ज्यादा मामलों में मिले हैं। सभी वैरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़े हैं, जो तेजी से फैलते हैं लेकिन कम खतरनाक होते हैं।
Corona LIVE Cases In India: बंगाल में कोरोना से पहली मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 372 हुई
बंगाल में कोरोना से पहली मौत हुई है। 43 साल की एक महिला अलीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 372 पहुंच गई है। सरकार सतर्क है और जांच तेज कर रही है।
Corona LIVE Cases In India: ग्वालियर में मुंबई से लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
ग्वालियर में एक 53 साल के आदमी को कोरोना हो गया है। वह मुंबई से आया था और घर पर रहा। उसे जब तबीयत खराब लगी, तो उसने टेस्ट करवाया। टेस्ट में पता चला कि उसे कोरोना है। डॉक्टरों ने उसके परिवार के लोगों के भी टेस्ट लिए हैं। अब सभी की जांच हो रही है ताकि पता चले कि किसी और को तो कोरोना नहीं हुआ।
Corona LIVE Cases In India: भारत वाले वेरिएंट का इस देश में प्रकोप
Corona LIVE Cases In India: थाइलैंड में कोरोना के NB.1.8.1 वेरिएंट का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। यहां ढाई लाख मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। बता दें कि भारत में इस वेरिएंट के मामले बढ़ रहे हैं।
Corona LIVE Cases In India: बीते 24 घंटों में हुई इतनी मौतें
Corona LIVE Cases In India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 5 मौतें हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: अलीगढ़ में पुराने टीबी पेशेंट को हुआ कोरोना
Corona LIVE Cases In India: अलीगढ़ में कोरोना की दस्तक। 8 साल पहले टीबी की बीमारी का सामना कर चुका है। सर्दी-खांसी होने पर RT-PCR टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट किया गया।
Corona LIVE Cases In India: यूपी में कुल मामले
Corona LIVE Cases In India: यूपी में कोरोना के कुल मामले 138 हो चुके हैं। इसके अलावा, राज्य में कल 5 नए केस राजधानी से सामने आए हैं।
Corona LIVE Cases In India: तमिलनाडु में कितने केस?
Corona LIVE Cases In India: कोरोना के तमिलनाडु में फिलहाल 215 एक्टिव केस मौजूद है।
Corona LIVE Cases In India: केरल में कितने मामले?
Corona LIVE Cases In India: इस बार कोरोना का स्पॉट केरल राज्य है। यहां साल 2025 के कुल कोरोना केस अबतक 1435 दर्ज किए जा चुके हैं।
Corona LIVE Cases In India: सरकारी अस्पतालों में नहीं है सुविधा
Corona LIVE Cases In India: लखनऊ के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच को लेकर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस लिस्ट में शहर के बड़े सरकारी अस्पताल भी शामिल है।
Corona LIVE Cases In India: लखनऊ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी
Corona LIVE Cases In India: यूपी की राजधानी लखनऊ में सभी प्राइवेट अस्पतालों में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की सुविधा शुरू करवा दी गई है, ताकि संक्रमितों की जांच समय रहते हो सके। लखनऊ में फिलहाल 5 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने हालातों का लिया जायजा
Corona LIVE Cases In India: कर्नाटक में भी कोरोना के मरीजों की संख्या अधिक है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू ने प्रदेश में कोरोना को लेकर हालातों का जायजा लिया और लोगों को भरोसा दिलाया की सरकार पूरी तरह तैयार है। लोग घबराएं नहीं
Corona LIVE Cases In India: पश्चिम बंगाल में कितने कोरोना केस?
Corona LIVE Cases In India: पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलें 331 हो गए हैं। यहां सोमवार को 44 नए केस मिले थे।
Corona LIVE Cases In India: रिकवर हो रहे कोरोना पॉजिटिव
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
Corona LIVE Cases In India: पॉजिटिव पेशेंट को आइसोलेट करें
Corona LIVE Cases In India: इंदौर के सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि शहर में बीते 24 घंटे में 1 नया पॉजिटिव केस दर्ज किया गया है। फिलहाल 5 एक्टिव केस हैं, जिन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमितों में कोई भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं। जिन मरीजों में सामान्य सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उनकी जांच कराई गई। सभी मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं।
Corona LIVE Cases In India: इंदौर में फिर बढ़ने लगे कोरोना केस
Corona LIVE Cases In India: इंदौर में कोरोना के कुल 21 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 6 बाहरी राज्यों के मरीज हैं। पिछले 24 घंटों में सिर्फ 1 नया मामला मिला।
Corona LIVE Cases In India: 4000 के पार कोरोना केस
Corona LIVE Cases In India: स्वास्थ्य मंत्रालय का लेटेस्ट अपडेट, देश में कोरोना के कुल मरीज 4026 हुए। बीते 24 घंटों में 65 नए केस मिल चुके हैं। वहीं, अबतक कुल 37 मौतों की पुष्टि हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग से मांगी रिपोर्ट
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह यह बताए कि कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल कैसे लिए जाते हैं, उन्हें कहां स्टोर किया जाता है और कैसे पहुंचाया जाता है। इन सबके लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि सरकार एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करे। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि अगली कोविड-19 महामारी का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए जरूरी है कि सरकार जल्दी से एक SOP तैयार करे।
Corona LIVE Cases In India: फरीदाबाद में नए मामले
Corona LIVE Cases In India: हरियाणा के फरीदाबाद में कोरोना के 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। यहां कुल 21 एक्टिव केस दर्ज हुए हैं।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में कोरोना से हुई युवती की मौत का कारण क्या?
Corona LIVE Cases In India: कल यानी 2 जून को दिल्ली में कोरोना से चौथी मौत हुई थी, जो एक 22 वर्ष की युवती थी। बता दें कि युवती पहले से ही ट्यूबरक्यूलोसिस से पीड़ित थी। ऐसे में उसे पुरानी और लंबे समय से खांसी की शिकायत भी थी। कोरोना होने के बाद उसकी हालात गंभीर हो गई थी।
Corona LIVE Cases In India: रांची में बढ़ रहे कोरोना केस
Corona LIVE Cases In India: रांची में बीते पांच दिनों से लगातार एक-एक कोरोना पेशंट मिल रहा है। राज्य में कुल केस की संख्या 5 हो गई है।
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली में कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी
Corona LIVE Cases In India: दिल्ली के आरएमएल (RML) अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर पवन ने बताया उन्होंने कोरोना के केस में उछाल देखते ही अस्पताल में 9 बैड के स्पेशल कोरोना वॉर्डस, जरूरी दवाइयां तथा अन्य उपचार संबंधी चीजों को स्टॉक कर लिया है।
Corona LIVE Cases In India: देश में 24 घंटों में कोरोना से 6 मौतें
Corona LIVE Cases In India: देश में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 3961 हैं। यह केंद्रीय मंत्रालय द्वारा दिया गया आंकड़ा है। वहीं, मौतों की बात करें तो देश में बीते 24 घंटों में 6 मौत हो चुकी हैं।
Corona LIVE Cases In India: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फिलहाल भारत में कोविड-19 के केस लगभग 4000 के पार हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे चिंताजनक नहीं मान रहा है तथा लोगों से साफ-सफाई और सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, 3 जून रात 9 बजे अपडेट लिस्ट में देश में इस वक्त कोरोना के कुल मामले 4265 हैं। वहीं एक शिवसेना सांसद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
केरल में सबसे अधिक 1435 मामले हैं। वहीं, दूसरे सबसे अधिक केस महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में कल एक 22 वर्षीय युवती की मौत की भी पुष्टि की गई है। बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में 6 मौतें हो चुकी हैं। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए न्यूज-24 के साथ…
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
56 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines