Live Updates
हरियाणा के फरीदाबाद में तीन नए मामले
हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। अब कुल 14 केस सामने आ चुके हैं, प्रशासन ने भीड़ भाड़ वाले इलाके में सावधानी बरतने की अपील की है।
महाराष्ट्र में सामने आए 84 कोरोना केस, प्रदेश में कुल 681 मामले
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 84 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में साल की शुरुआत से अब तक कुल 681 मामले सामने आए हैं।
राजस्थान में कुल 15 नए कोरोना के मामले
राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से कोविड के नए मामलों की खबरें सामने आईं। 30 मई 2025 को कुल 15 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। AIIMS जोधपुर, RNT, SMS, RUHS, GMC उदयपुर से एक-एक मरीज मिले हैं। जबकि आनविक से 2 मरीज, SPMC बीकानेर से 3 मरीज, बी लाल अस्पताल से 5 मरीज सामने आए हैं।
यूपी में बढ़े कोरोना के केस, नोएडा में सबसे अधिक मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 59 पहुंच गई है। नोएडा में बीते 24 घंटे में 19 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 43 हो गई है।
उत्तराखंड में मिल एक और कोरोना मरीज, अब कितने केस?
उत्तराखंड में कोरोना के लक्षण वाले 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 11 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं।
Corona Live Cases In India: चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के बच्चों का हुआ टेस्ट
Corona Live Cases In India: चंडीगढ़ में कोरोना से होने वाली मौत के बच्चों में लक्षण दिखने के बाद कोरोना टेस्ट करवाया गया। हालांकि, रिपोर्ट नेगेटिव है लेकिन दोनों को क्वारंटीन किया गया है।
Corona Live Cases In India: हॉस्टल में ही आइसोलेट हुई छात्राएं
Corona Live Cases In India: एक अन्य मामला श्रीनगर निवासी का है, जो ओपीडी में जांच कराने गया था। इसके अलावा डेंटल कॉलेज श्रीनगर में मास्टर डिग्री कर रहीं दो छात्राओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों छात्राएं हाल ही में केरल से लौटी थीं और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जांच के लिए भेजा गया, जिसमें कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें हॉस्टल में ही आइसोलेट किया गया है।
Corona Live Cases In India: जम्मू-कश्मीर में कोरोना की वापसी, छह नए केस मिले
Corona Live Cases In India: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। बीते दो दिनों में प्रदेश में कुल छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें चार कश्मीर और दो जम्मू क्षेत्र से हैं। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमितों में हल्के लक्षण पाए गए हैं और उनकी हालत स्थिर है। इन्हें एहतियातन होम आइसोलेशन में रखा गया है।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, जम्मू में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों हाल ही में दिल्ली से लौटे थे। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें घर में ही अलग रहने की सलाह दी गई है।
Corona Live Cases In India: यूपी में कोरोना के कितने केस?
Corona Live Cases In India: पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 10 नए मामले सामने आ चुके हैं। लखनऊ में भी एक मरीज के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली।
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में कितने केस
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में फिलहाल एक्टिव कोरोना केस की संख्या 425 हो गई हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक 165 मरीज रिकवर भी हुए हैं।
Corona Live Cases In India: राजस्थान में नए मामले
Corona Live Cases In India: कोरोना के राजस्थान में मिले 15 नए मामले मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 9 केस जयपुर में सामने आए हैं।
Corona Live Cases In India: अरुणाचल प्रदेश में प्रेग्नेंट महिला कोरोना पॉजिटिव
Corona Live Cases In India: अरुणाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। यहां एक 34 वर्षीय गर्भवती महिला को कोरोना हुआ है। इसके अलावा, उसकी मां को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में मिले कोरोना के नए मामले
Corona Live Cases In India: महाराष्ट्र में कोरोनो के 76 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यहां जनवरी से अब तक कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 597 हो गई है। वहीं, यहां अबतक 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
Corona Live Cases In India: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां फिलहाल एक्टिव केस 1348 हो चुके हैं। कोरोना के चार नए वेरिएंट्स ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है। इन्हें ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट्स माना गया है। यूपी के लखनऊ में भी कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को कोविड हुआ है। इसके साथ-साथ प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो गई है।
राजस्थान में भी कोरोना के 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से जयपुर के कुल 9 नए मरीज है। केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी कोविड के 76 नए मामले मिले हैं। राज्य के अमरावती क्षेत्र में भी पहला कोरोना मरीज मिला है। यह एक 56 वर्षीय महिला है, जिसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी। जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: महिलाओं को कोरोना का ज्यादा खतरा क्यों? डॉक्टर दे रहे सतर्क रहने की सलाह
कर्नाटक में भी 42 नए मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। यहां कोरोना से दूसरी मौत भी हो चुकी है। गुरुग्राम में भी गुरुवार को कोरोना के 10 नए मामले सामने आए हैं।
हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की मानें तो फिलहाल देश में कोरोना के हालात स्थिर हैं। मरीजों की संख्या भी नियंत्रित है, मगर सावधानी रखना जरूरी है। मरीजों के लक्षण हल्के हैं लेकिन संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इसलिए, साफ-सफाई और इम्यूनिटी का ख्याल रखें। कोविड-19 के लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज 24 के साथ..
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
3 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
4 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
8 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
12 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines