Litchi Benefits in Summers: गर्मियों के मौसम में लीची खाने के मिलते हैं ये फायदे, यकीन न हो तो आजमाकर देख लें

Litchi Benefits in Summers

Litchi Benefits in Summers

Litchi Benefits in Summers: हर मौसम में उसके हिसाब से फल आ जाते हैं। सीजनल फलों के सेवन से कई तरह के फायदे मिलते हैं। साथ ही इनका स्वाद भी बहुत ज्यादा शानदार होता है। अगर हम मौसम के हिसाब से फलों का सेवन करते हैं, तो ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं।

विज्ञापन

गर्मी के मौसम एक शानदार फल है लीची। लीची का स्वाद जितना लजीज होता है, ये उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको लीची के फायदे बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कि लीची खाने से क्या लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में लीची खाने के मिलते हैं ये फायदे

1. ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है

अगर आप लीची का सेवन करते हैं तो ये आपके ब्लड सर्कुलेशन को सुधा सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, मैंगनीज, कॉपर, जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. वजन को कम करने में भी मददगार

ये तो सभी जानते हैं कि लीची एक फाइबर युक्त फल है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो ये आपके पेट को ज्यादा देर तक भरा हुआ रखता है। इससे वजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

लीची एक ऐसा फल जिसमें पोटैशियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है वो लीची का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

4. पाचन तंत्र को ठीक रखता है

बेहतर पाचन के लिए लीची एक शानदार ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके सेवन से उल्टी, मतली जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

5. डिहाइड्रेशन को दूर करता है

गर्मी के मौसम में ज्यादा मात्रा में पानी की जरूरत होती है। इसके लिए लीची एक बेहतर ऑप्शन है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ