Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको लीची खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है. कुछ को तो इतना पसंद होता है कि अगर लीची वाले मौसम में रोजाना नहीं खाई तो उदास हो जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप इस तरह से लीची का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते एक्सपर्ट डॉक्टर अदितिज धमीजा जो कि स्वास्थ्य शिक्षक हैं कि टेस्टी और जूसी लगने वाली लीची खाने से आपके दिमाग में सूजन कैसे हो सकती है. इसके साथ ही आपको लीची किस तरह खानी चाहिए.
खाली पेट लीची खाने से हो सकती है दिमाग में सूजन
डॉक्टर अदितिज धमीजा के मुताबिक अगर आप भी लीची को खाली पेट खाते हैं तो अब से ही बंध कर दें. एक्सपर्ट का मानना है कि लीची में हाइपोगलेसिन (Hypogalusin) जैसे कम्पाउंड (Compound) होते हैं जो कि ब्लड शुगर को लो कर देते हैं इसलिए ये डायबिटिक्स (Diabetes) में तो सेफ हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं लेकिन जिसका पेट खाली है उसके लिए लीची (Litchi) जानलेवा साबित हो सकती है. तो इसलिए खाली पेट लीची को कभी भूलकर भी न खाएं.
ये भी पढ़ें- इन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए अमरूद, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान
लीची खाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें
लीची खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद रहे ना कि नुकसानदायक. सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि लीची को कभी भी खाली पेट न खाएं, खासकर सुबह-सुबह. यह शरीर में शुगर लेवल (Sugar Level) को अचानक गिरा सकती है, जिससे कमजोरी (Weakness) चक्कर या सिरदर्द (Headache) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दूसरी बात, बच्चों को सीमित मात्रा में ही लीची दें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से उन्हें भी न्यूरोलॉजिकल (Neurological) दिक्कतें हो सकती हैं. तीसरी बात, पकी हुई और ताजी लीची का ही सेवन करें, सड़ी या ज्यादा समय रखी लीची खाने से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा, लीची खाने के तुरंत बाद भारी खाना या बहुत ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें, क्योंकि इससे पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है.
ये भी पढ़ें- महिलाओं में दिखते हैं कैंसर के ये 5 संकेत, एक्सपर्ट ने बताया नजरअंदाज करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
7 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
11 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
13 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
15 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines