लीची खाने में की गई यह गलती बन सकती है दिमाग में सूजन की वजह, डॉक्टर ने चेताया

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको लीची खाना बेहंद पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लीची को इस तरह खाते हैं तो इससे आपके दिमाग में सूजन हो सकती है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में गहराई से.

लीची खाने का सही तरीका नहीं जानते तो बिगड़ सकती है सेहत. Image Source Freepik

लीची खाने का सही तरीका नहीं जानते तो बिगड़ सकती है सेहत. Image Source Freepik

Health Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको लीची खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है. कुछ को तो इतना पसंद होता है कि अगर लीची वाले मौसम में रोजाना नहीं खाई तो उदास हो जाते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप इस तरह से लीची का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते एक्सपर्ट डॉक्टर अदितिज धमीजा जो कि स्वास्थ्य शिक्षक हैं कि टेस्टी और जूसी लगने वाली लीची खाने से आपके दिमाग में सूजन कैसे हो सकती है. इसके साथ ही आपको लीची किस तरह खानी चाहिए.

खाली पेट लीची खाने से हो सकती है दिमाग में सूजन

डॉक्टर अदितिज धमीजा के मुताबिक अगर आप भी लीची को खाली पेट खाते हैं तो अब से ही बंध कर दें. एक्सपर्ट का मानना है कि लीची में हाइपोगलेसिन (Hypogalusin) जैसे कम्पाउंड (Compound) होते हैं जो कि ब्लड शुगर को लो कर देते हैं इसलिए ये डायबिटिक्स (Diabetes) में तो सेफ हो जाता है. एक्सपर्ट कहते हैं लेकिन जिसका पेट खाली है उसके लिए लीची (Litchi) जानलेवा साबित हो सकती है. तो इसलिए खाली पेट लीची को कभी भूलकर भी न खाएं.

लीची खाने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

लीची खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद रहे ना कि नुकसानदायक. सबसे पहली और जरूरी बात यह है कि लीची को कभी भी खाली पेट न खाएं, खासकर सुबह-सुबह. यह शरीर में शुगर लेवल (Sugar Level) को अचानक गिरा सकती है, जिससे कमजोरी (Weakness) चक्कर या सिरदर्द (Headache) जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दूसरी बात, बच्चों को सीमित मात्रा में ही लीची दें, क्योंकि ज्यादा मात्रा में खाने से उन्हें भी न्यूरोलॉजिकल (Neurological) दिक्कतें हो सकती हैं. तीसरी बात, पकी हुई और ताजी लीची का ही सेवन करें, सड़ी या ज्यादा समय रखी लीची खाने से फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसके अलावा, लीची खाने के तुरंत बाद भारी खाना या बहुत ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें, क्योंकि इससे पेट में गैस या अपच की समस्या हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ