Morning Health Tips: सुबह की शुरुआत हेल्दी हो तो पूरा दिन बेहतर गुजरता है। नींबू पानी हो या फिर चिया सीड्स वाटर, दोनों चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर मानी जाती है। इन्हें खाली पेट भी पिया जाता है ताकि इससे ज्यादा लाभ लिया जा सके। मगर इनमें से ज्यादा बेहतर ड्रिंक कौन सी है? नींबू, जो विटामन-सी का नेचुरल सोर्स है तो दूसरी तरफ चिया सीड्स, जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं। इन दोनों नें ही लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है, ऐसे में किसी एक को चुनना मुश्किल हो गया है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डाइटीशियन गौरी आनंद बताती हैं कि हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉस से लेकर शरीर की सूजन को कम करने के लिए चिया सीड्स का पानी पीना चाहिए। इन बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करता है। वहीं, जिन्हें इम्यूनिटी चाहिए वे नींबू पानी पी सकते हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
ये भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव
चिया सीड्स वाटर किसके लिए बेहतर?
- कब्ज के मरीजों के लिए चिया सीड्स का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसे खाली पेट पीने से मल त्याग करने में मदद मिलती है।
- मांसपेशियां मजबूत करने के लिए भी चिया सीड्स का पानी पीना चाहिए। 100 ग्राम चिया सीड्स में लगभग 16 ग्राम प्रोटीन होता है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये बीज एंटीएजिंग का काम करता है।
- इन्हें भिगोकर खाने से वेट लॉस करने में भी मदद भी मिलती है।
- डायबिटीज के लोगों के लिए भी चिया सीड्स फायदेमंद होते हैं।
नींबू पानी किसके लिए बेस्ट?
- 1.इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है। इसलिए, खाली पेट नींबू पानी पीना चाहिए।
- 2.गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स को कम करने के लिए भी नींबू पानी पीना चाहिए।
- 3.नींबू पानी में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इंफ्लेमेशन को कम करता है।
- 4.नींबू पानी पीने से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।
दोनों में से कौन सा बेहतर?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दोनों ड्रिंक्स में से ज्यादा फायदेमंद ड्रिंक चिया सीड्स का पानी हो सकता है। दरअसल, नींबू पानी कुछ लोगों के लिए सही नहीं होता है। भिगोई हुई चिया सीड्स का पानी भी वो सभी लाभ दे सकता है, जो नींबू पानी से मिलता है। मगर नींबू पानी को खाली पेट पीने से कभी-कभी अपच और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है। खाली पेट पींबू पानी पीने से पेट में ऐंठन की समस्या भी हो सकती है। नींबू पानी और चिया सीड्स को मिलाकर भी पी सकते हैं। मगर इसे बनाने के लिए आपको चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर रखना है और सुबह पीने से पहले 1 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं।
ये भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए सिर्फ जूस पीना सही है? शरीर पर इसका कैसा असर, स्टडी में सामने आई यह बात
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
6 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
7 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines