हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मलाइका अरोड़ा भी सुबह पीती है नींबू पानी, मगर बाकियों से अलग कैसे? जानें ड्रिंक पीने के फायदे

Lemon Water Benefits: मलाइका अरोड़ा रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी पीती हैं। दरअसल, उनकी इस ड्रिंक में थोड़ा ट्विस्ट है। वे अपनी ड्रिंक को बनाने के लिए उसमें तीन बीजों का भी इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं उनके वर्जन वाले नींबू पानी को पीने से शरीर को क्या लाभ मिलते हैं।

विज्ञापन

Lemon Water Benefits: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक्स के लिए मशहूर है। उनकी स्लिम फिट बॉडी का क्या राज है? 51 साल की मलाइका अपनी कर्वी कमर और फ्लैट टमी के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीती हैं। वे गुनगुने पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर पीती हैं, मगर उनके इस ड्रिंक में भी कुछ खास होता है। उन्होंने अपनी ड्रिंक का सीक्रेट रिवील किया है। दरअसल, वे रात को जीरा, अजवाइन और सौंफ के बीजों को पानी में भिगोकर रखती हैं। इसके बाद वे सुबह उन्हें खाली पेट पीती हैं।

कैसे बनती है मलाइका स्पेशल लेमन वॉटर?

मलाइका अरोड़ा बताती हैं कि वे अपनी ड्रिंक के लिए रात को ही 1 चम्मच जीरा, सौंफ और अजवाइन को तवे पर हल्का रोस्ट करना है। इसके बाद 1 गिलास पानी में इन बीजों को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को छानकर हल्का सा उबाल लें और आधा नींबू का रस मिलाकर तैयार कर लें। इस ड्रिंक को आपको सुबह के समय खाली पेट पीना होता है।

क्या है फायदे?

मलाइका इस ड्रिंक को रोजाना पीती हैं। वे कहती हैं कि इसे पीने से उनका डाइजेशन, गट और पित्त सही रहता है।

विज्ञापन
  • ये कॉम्बिनेशन लेमन वॉटर पीने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है।
  • सौंफ और जीरा होने की वजह से ये हमारे शरीर के टॉक्सिन्स को भी रिलीज करता है।
  • अगर किसी को कब्ज होती है तो अजवाइन के बीज होने से इस पानी को पीने के बाद सुबह फ्रेश होने में भी मदद मिलती है।
  • विटामिन-सी के लिए नींबू है, जो इम्यूनिटी, स्किन और बालों की सेहत को बढ़ावा देता है।
  • वेट लॉस करें, जीरा मेटाबॉलिज्म को स्लो डाउन करता है, जिस वजह से इसे पीने से पेट का फैट भी कम होता है। गुनगुना पानी पीने से भी वजन घटाने में सहायता मिलती है।

ये भी पढ़ें-वजन घटाने के लिए सिर्फ जूस पीना सही है? शरीर पर इसका कैसा असर, स्टडी में सामने आई यह बात

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola