Cardiac Arrest Warning Signs: मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया है। गायिका ऊषा उत्थुप के पति ने सोमवार को उम्र 78 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक, जानी चाको अपने घर पर टीवी देख रहे थे और उसी दौरान बेचैनी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया कि दिल की धड़कन रुकने से जानी चाको की मौत हुई। अचानक दिल की धड़कन रुकने का मतलब हम डॉक्टर की भाषा में समझें तो इसे कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है। इसमें अचानक ही आपका दिल धड़कना बंद कर देता है। कई लोगों को हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर ही नहीं पता होता है।
कार्डियक अरेस्ट क्या है?
कार्डियक अरेस्ट एक इलेक्ट्रिकल समस्या के कारण होता है, जिससे आपका दिल धड़कना बंद कर देता है। जब आपका दिल खून पंप करना बंद कर देता है, तो आप बेहोश हो जाते हैं। कार्डियक अरेस्ट कुछ ही मिनटों में जानलेवा हो सकता है। यही कारण है कि आस-पास के लोगों को मदद के लिए पुकारना चाहिए और तुरंत सीपीआर शुरू करना चाहिए।
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अंतर
दिल का दौरा और कार्डियक अरेस्ट में अंतर होता है और हालांकि ये दोनों ही दिल से जुड़ी कंडीशन हैं, फिर भी ये दोनों एक नहीं हैं।इन दोनों के लक्षण भी अलग-अलग होतेे हैं, आइए जान लेते हैं इन दोनों के लक्षण..
हर किसी के लिए हार्ट अटैक के लक्षणों को जानना जरूरी है, जैसे- सीने में बेचैनी, सीने में जकड़न, सांस लेने में समस्या, चक्कर आना और बेहोश होना। हालांकि, महिलाओं में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं। महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ, मतली या उल्टी और कमर या जबड़े में दर्द भी हो सकता है।
ज्यादा थकान एक और पहचान करने वाला लक्षण है, साथ ही ठंडा पसीना और चक्कर आना भी हो सकता है। ये लक्षण मिले हो सकते हैं या नॉर्मल हार्ट अटैक के लक्षणों से अलग-अलग महसूस कर सकते हैं। जबकि कार्डियक अरेस्ट में अचानक प्रतिक्रिया का खत्म हो जाती है। जब आप किसी पीड़ित का सिर ऊपर की ओर झुकाकर कम से कम 5 सेकंड तक जांच करते हैं तो वह नॉर्मल सांस नहीं ले रहा होता है।
हार्ट अटैक
दिल का दौरा तब पड़ता है जब कोरोनरी आर्टरी में से एक ब्लॉक हो जाती है और दिल तक खून की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
दिल की धड़कन रुकना
कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब किसी व्यक्ति का दिल रुक जाता है, जिससे वह अपने शरीर में खून पंप नहीं कर पाता है। दिल का दौरा पड़ने वाले व्यक्ति में खतरनाक हार्ट रिदम विकसित हो सकती है, जिससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।
कार्डियक अरेस्ट के चेतावनी संकेत
- अचानक गिर जाना
- नाड़ी न चलना
- सांस रुक जाना
- अचानक बेहोश हो जाना
कार्डियक अरेस्ट के अन्य लक्षण
- चक्कर आना
- बेहोशी
- सांस लेने में परेशानी
- दिल की धड़कन अनियमित या तेज होना
- घबराहट होना
- सीने में दर्द या बेचैनी होना
कार्डियक अरेस्ट को होने से कैसे रोकें?
एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप कार्डियक अरेस्ट के खतरे को कम कर सकते हैं। आपकी बेहतर लाइफस्टाइल में हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज, धूम्रपान न करना और वजन कंट्रोल में रखें।
हेल्दी लाइफस्टाइल
एक हेल्दी लाइफस्टाइल का मतलब है- समय से उठना और समय पर सोना, खाना खाने का एक समय रखना, कसरत करना, सुबह-शाम योग करना, वेट मेंटेन बनाए रखना और तनाव से दूर रहें। इन सभी चीजों को फोलों करने से आप एक स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या एक बच्चे के 2 बाप संभव? क्या है मेडिकल कंडीशन, बॉलीवुड में आने वाली ‘Bad Newz’
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
3 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
6 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
8 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
8 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines