हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Left करवट सोने और Right करवट उठने से क्या होता है? एक्सपर्ट आचार्य मनीष ने बताया शरीर में पड़ता है असर

Left Right Sleeping Position: सोना एक हेल्दी प्रैक्टिस माना जाता है जो हमारे शरीर को रिचार्ज और एनर्जेटिक बनाने का काम करता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लेफ्ट करवट सोने और राइट करवट उठने का नियम क्या है और इसके क्या फायदे हैं. 

विज्ञापन
बाईं या दाईं करवट सोने के फायदे क्या हैं? 

Left Side Par Sona Aur Right Side Se Uthna: सोना बहुत सारे लोगों की पसंदीदा चीज है, खासकर लंबे और थका देने वाले दिन के बाद घर आते ही सो जाने का अलग ही मजा है. आमतौर पर सोना या नींद पूरी करना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे इंसान की थकान ऊपर जाती है और वो अगले बड़े दिन के लिए चार्ज हो जाता है. जब आपका शरीर गहरी नींद में चला जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सोने का भी एक नियम है. इसको लेकर एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि इंसान को बाईं करवट लेकर सोना चाहिए और दाईं करवट से उठना चाहिए. ऐसा करने से इंसान को बहुत ही ज्यादा फायदा होता है, लेकिन क्या आइए एक्सपर्ट से जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- आयुर्वेदिक वेजाइनल वॉश कैसे तैयार करें? एक्सपर्ट ने बताया खुजली और बदबू से मिलेगा छुटकारा

Left करवट सोने और Right करवट उठने से क्या होता है? | Left Right Sleeping Position 

आचार्य मनीष जी ने बताया कि यह तरीका शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है. बाईं करवट सोने से पाचन सुधरता है, एसिड रिफ्लक्स रुकता है और महिलाओं को ज्यादा आराम मिलता है. वहीं, दाईं करवट उठने से दिन की अच्छी और अच्छे मूड से शुरुआत होती है. साथ ही, इससे पाचन तंत्र और दिल को फायदा हो सकता है. 

विज्ञापन

बाईं या दाईं करवट सोने के फायदे क्या हैं? 

बाईं करवट सोना पाचन के लिए अच्छा है. ऐसे सोने से एसिडिटी कम होती है. वहीं, सुबह दाईं करवट से उठना या थोड़ी देर दाईं करवट सोना, शरीर को साफ करने में मदद करता है. साथ ही, इससे दिल पर दबाव कम पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है.

बाईं करवट सोने के फायदे | Left Side Sleeping Benefits 

  • यह पोजीशन पेट को सहारा देती है, जिससे पाचन तंत्र में सुधार होता है और एसिड रिफ्लक्स वा हार्टबर्न भी कम हो जाते हैं. 
  • इस तरफ सोने से दिल पर दबाव कम होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिमाग को आराम मिलता है.
  • बाईं करवट सोने से शरीर के लिम्फेटिक सिस्टम को बाहर निकालने में मदद मिलती है. 

दाईं करवट उठने या सोने के फायदे | Right Side Waking and Sleeping Benefits)

विज्ञापन
  • सुबह दाईं करवट से उठने से पॉटी करने में मदद मिलती है.
  • इस पोजीशन में मल को आंतों में आगे बढ़ने और शरीर से बाहर निकलने में आसानी होती है.
  • दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए दाईं करवट सोने से दिल पर दबाव कम पड़ता है और इंसान सुकून की नींद सोता है.
  • इस साइड से उठने से इंसान का शरीर हेल्दी रहता है और नींद भी अच्छी आती है. 

इसे भी पढ़ें- Piles Disease: बवासीर किसकी कमी से होती है? यहां जानिए जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola