Laughing Disease Warning Signs: कभी-कभी अपने मन का दुख या खुशी किसी और से शेयर करने का तरीका अलग-अलग हो सकता है। कुछ लोग किसी भी नॉर्मल बात पर हंसने लगते हैं, जो सामने वाले को थोड़ा अजीब लग सकता है। अगर आप अपने आस-पास ऐसे किसी इंसान को देखते हैं, जो ज्यादा हंस रहा है या बहुत तरह से बिहेव कर रहा है, तो अनदेखा न करें।
क्योंकि ये संकेत हंसने की बीमारी यानी की हाइपोमेनिया का इशारा है। इसी के चलते फिल्म ‘बाहुबली’ से मशहूर हुई अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। इसे आम बोलचाल में ‘लाफिंग डिजीज’ (Laughing Disease) के रूप में भी जानते हैं और मेडिकली इसे स्यूडो बुलबार इफेक्ट (Pseudobulbar Affect) बोलते हैं। इसमें पीड़ित अचानक हंसने या रोने लगता है।
कोई नॉर्मल बात पर हद से ज्यादा खुशी दिखा रहा है, तो इग्नोर करना सही नहीं है। ये हाइपोमेनिया है जो अगर बढ़ गया तो डिप्रेशन तक हो सकता है। आइए जान लेते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें…
हाइपोमेनिया/लाफिंग डिसऑर्डर एक ऐसी मेंटल समस्या है, जिसमें व्यक्ति ज्यादा खुश नजर आता है, लेकिन वास्तव में वो अंदर ही अंदर घुट रहा होता है। ऐसे लोग सामने बढ़ा-चढ़ाकर बातें करते हैं और बहुत दिखावा करते हैं। ऐसे मरीज जब किसी अंजान से मिलते हैं तो ऐसे मिलते हैं जैसे सालों से जानते हैं। आइए जान लेते हैं इसके शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं..
हाइपोमेनिया के लक्षण
- हर समय खाना खाने का मन होना
- हर काम में ज्यादा आतुर होना
- अचानक अलग तरीके के कपड़े पहनना
- अनजान लोगों से खूब बातें करना
- छोटी-छोटी बातों पर बहुत खुश होना
- भ्रम और इमेजिनरी बातों को सच मानना
- अकेले बैठे-बैठे कुछ न कुछ बुदबुदाना और बीच-बीच में हंसना या रोना
- एक ही जगह घंटों बैठना और फैमिली व फ्रेंड्स से कटे-कटे रहना, डेली के कामकाज समय पर न करना
हाइपोमेनिया से जूझ रहे मरीज यह मानने को तैयार नहीं होते कि वे मेंटली रूप से बीमार हैं। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- पीरियड में हद से ज्यादा दर्द को न करें इग्नोर, कईं बॉलीवुड एक्ट्रेस हो चुकी हैं इस बीमारी की शिकार
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines