मई-जून में लसोड़ा खाने से दूर होंगी ये 3 समस्याएं! जानें किस समय खाना फायदेमंद?

गर्मियों के मौसम में ऐसे कई फल मिलते हैं, जो सिर्फ कुछ समय के लिए खा सकते हैं, लेकिन उस मौसम में किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। लसोड़ा भी उन्हीं में से एक फल है, जो अप्रैल से जून तक मिलता है। इस फल को खाने से शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं।

fruite

भारत की मिट्टी में ऐसे कई पेड़-पौधे और फल उगाए जाते हैं, जो सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता को नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वास्थ्य का सुधार करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट में ऐसे ही एक फल लसोड़ा के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मियों के मौसम में मिलता है। इस फल को एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स का सोर्स माना जाता है। ये फल किसी औषधीय फल से कम नहीं है। इसे खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भले ही यह एक फल है लेकिन लोग इसकी सब्जी भी बनाकर खाते हैं। यह फल हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब मिलता है लसोड़ा?

इस फल को गूंदा या लभेड़े के नाम से भी जाना जाता है। यह गर्मियों का सुपरफूड है, जो मई और जून के महीनों में ही ज्यादा मिलता है। इसलिए, इस फल को दुर्लभ फल की श्रेणी में भी रखा गया है। लसोड़ा स्वाद और इम्यूनिटी में भी जबरदस्त माना जाता है। कुछ लोग लसोड़े का अचार भी बनाकर खा सकते हैं।

लसोड़ा खाने के फायदे

यह छोटा फल स्वाद के साथ-साथ पोषण का भी सोर्स है। गर्मियों में इस फल को खाने से शरीर का ताप कम होता है और पेट ठंडा रहता है। यह फल लू से भी आपको बचा सकता है।

विज्ञापन

लिवर- नाइजीरियन जर्नल ऑफ नेचुरल प्रोडक्ट्स एंड मेडिसिन जर्नल की एक रिपोर्ट कहती है कि इस फल को खाने से लिवर का स्वास्थ्य सही रहता है। लसोड़े में मौजूद तत्व फैटी लिवर और लिवर की अन्य बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत- अगर आपको हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द बना रहता है, तो आपको इस फल को खाना चाहिए। इस फल को पानी में भिगोकर इसका पानी भी पिया जाता है।

विज्ञापन

सर्दी-खांसी- कुछ लोगों को गर्मियों में भी सर्दी-खांसी से लेकर गले में खराश की समस्या होती है। उनके लिए भी यह फल फायदेमंद होता है। ये लोग लसोड़े की छाल को पानी में मिलाकर उबालकर पी सकते हैं। इसके अलावा, स्किन में खुजली और लालपन से लेकर इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी यह फल फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ