---विज्ञापन---

आंतों की सारी गंदगी निकाल बाहर करेगा Detox का घरेलू नुस्खा, पाचन की समस्या होगी दूर

Detox Digestive System Naturally: पाचन तंत्र मजबूत होने पर ही हमारी बॉडी हेल्दी रहती है, इसके लिए जरूरी है आंतों की सफाई। कैसे नेचुरल तरीके से आंत की सफाई कर सकते हैं, जानिए।

Detox Digestive System Naturally: शरीर के आंतरिक भागों में आंत (Intestine) बहुत महत्वपूर्ण है, इसके हेल्दी होने पर ही आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। क्योंकि अनहेल्दी होने पर पेट से जुड़ी कई बीमारियां पैदा होती हैं। आपको बता दें, कि कोलन जिसे बड़ी आंत कहते हैं उसका हेल्दी रहना जरूरी होता है, तभी आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म (Metabolism) मजबूत रहेगा।

बहुत जरूरी होता है कि हमारा पेट रोजाना साफ हो और हमारी आंतों में जमा गंदगी बाहर निकले। इसके लिए बिना किसी दवा सिर्फ यह डिश आपकी आंतों की गंदगी को बाहर निकाल सकती है और साथ ही आपके पाचन तंत्र को प्रोपर डिटॉक्स कर सकती है! चलिए जान लेते हैं आंत (Gut Health) में जमे कचरे को कैसे साफ करें।

---विज्ञापन---

आंतों की सफाई के लिए खाएं दाल-चावल की खिचड़ी

खिचड़ी के लिए सबसे पहले 1 कटोरी चावल और 3 कटोरी दाल (छिलके वाली मूंग दाल) लें। अच्छे से धोए और इसमें हींग, हल्दी और नमक डाल कर पानी मिलाएं और कुकर में बना लें। अगर ज्यादा टाइट हो जाए खिचड़ी तो आप इसमें गर्म पानी मिला सकते हैं। यह हमारी आंतो के लिए है तो इसमें प्याज, टमाटर, या कोई सब्जी न मिलाएं, क्योंकि हमने डिटॉक्स करना है तो बिलकुल सिंपल खिचड़ी बनाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- किस बीमारी से जूझ रहे थे Subrata Roy, इसपर क्या कहते हैं Experts

लगातार 3 दिन इसे खाएं, अगर आपका मन नहीं है डेली खाने का तो हर हफ्ते में एक बार जरूर खाएं। क्योंकि अक्सर क्या होता है हम लोग वीकेंड पर बाहर का कुछ न कुछ खाते ही हैं, तो इसके लिए खिचड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। ये आपकी आंतों की सफाई बहुत अच्छे से करता है और पेट भी साफ रहता है तो बीमारियों का डर नहीं रहता है।

---विज्ञापन---

कैसे और कब करें सेवन

  • नाश्ते में दही के साथ खिचड़ी खाएं।
  • दोपहर को छाछ के साथ खिचड़ी का सेवन करना अच्छा है।
  • रात को गाय का देसी घी मिलाकर खिचड़ी खाएं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2023 10:48 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola