हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या शरीर को खोखला कर रही है मीठी दूध की चाय? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया चाय कब बन जाती है जहरीली और छीन लेती है सुकून

Milk Tea Side Effects: अगर आप चाय पीने के शौकीन हैं तो आपको थोड़ा रुकने और यह लेख पढ़ने की जरूरत है. यहां पर मनीष आचार्य जी ने बताया है कि दूध वाली चाय शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. 

विज्ञापन
आपकी पसंदीदा दूध वाली चाय आपकी सेहत की दुश्मन भी बन सकती है? Image Credit- News24

Doodh Wali Chai Peene Ke Fayde: भारत में ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो हर वक्त चाय पीने का बहाना ढूंढते हैं. सुबह नाश्ते में, खाना खाने के बाद या फिर सोने से पहले… हर वक्त चाय पीने की तलब होती है. कुछ लोगों को सुबह के वक्त अगर चाय ना मिले तो उनकी आंखें ही नहीं खुलती. चाय के साथ भारतीयों का रिश्ता बहुत ही सुंदर है. जहां चाय है, वहां भारतीय लोग हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि चाय पीना हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है. आयुर्वेदिक डॉक्टर मनीष आचार्य जी का कहना है कि रोजाना चाय पीने की आदत इंसान के शरीर को खोखला कर रही है, खासतौर से दूध वाली चाय. उन्होंने लोगों को चाय से परहेज करने की सलाह दी है, लेकिन क्यों? आइए जानते हैं. 

इसे भी पढ़ें- निमोनिया से शरीर का कौन सा अंग होता है प्रभावित? एक्सपर्ट से जानिए घर पर ही कितने दिन में कर सकते हैं ठीक

चाय पीने के नुकसान | Chai Drinking Side Effects 

दूध वाली चाय क्यों नुकसानदायक है? 

मनीष आचार्य जी ने बताया है कि दूध वाली चाय पीने से एंटीऑक्सीडेंट असर का असर बहुत ही कम हो जाता है. ऐसा करने से पाचन और हड्डियों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है और एसिडिटी व मुंहासे जैसी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं. रोजाना चाय पीने की आदत इंसान के शरीर को खोखला कर रही है.

विज्ञापन

दूध वाली चाय से होने वाले नुकसान 

  • दूध चाय में मौजूद फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स को कम कर देता है, जिससे इसका सेवन करने से हमें काफी नुकसान होता है. 
  • चाय पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है और पाचन तंत्र खराब हो सकता है. दिन में कई बार चाय पीना शरीर में आयरन के अवशोषण को भी कम कर सकता है. 
  • दूध वाली चाय पीने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और इंसान को घुटनों में दर्द रहने की शिकायत हो जाती है. 
  • चाय से मुंहासे, खराब नींद और कैफीन की लत को बढ़ावा मिल सकता है.
  • पेट से संबंधित समस्याएं जैसे पेट में जलन, सूजन और दर्द आदि भी होने लगते हैं, क्योंकि कैफीन एसिड प्रोडक्शन को बढ़ाता है.
  • चाय पीने से नींद आने का स्तर बहुत ढीला हो जाता है और इंसान को नींद ना आने की समस्या शुरू हो जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें.

चाय के अलावा क्या हैं ऑप्शन?

मनीष आचार्य जी का कहना है कि रोजाना दूध वाली चाय पीने की बजाय ब्लैक टी या हर्बल टी को अपने आहार में शामिल करें. अगर आप ग्रीन टी पी सकते हैं तो इससे अच्छी कोई बात ही नहीं है. यह हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. 

इसे भी पढ़ें- नींद ना आने की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola