Kidney Stones: गुर्दे में पथरी होने के कई कारण हो सकते हैं. चाहे डाइट हो या बड़ा हुआ वजन या कुछ दवाएं, किडनी में इन चीजों की वजह से पथरी हो सकती है. खानपान सीधेतौर पर शरीर को प्रभावित करता है इसीलिए किडनी के मरीजों को कुछ चीजों के सेवन से परहेज के लिए भी कहा जाता है. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने सोशल हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यही बताया है कि वो कौनसे फूड्स हैं जो बार-बार पथरी (Pathri) बनाने का काम करते हैं. जिन लोगों को अक्सर ही पथरी होती है उन्हें डॉक्टर ये फूड्स खाने से मना कर रही हैं. आप भी जानिए कौन सी हैं ये चीजें.
क्या खाने से पथरी होती है | Kya Khane Se Pathri Hoti Hai
खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिनमें भारी मात्रा में ऑक्सलेट और कैल्शियम होता है जो शरीर में पानी की कमी को बढ़ाता है और किडनी में स्टोन्स बनाता है. डॉक्टर ने बताया अगर बार-बार गुर्दे में पथरी बनती है तो इन फूड्स को खाने से परहेज करें –
पालक – डॉक्टर ने कहा कि पालक (Spinach) जैसी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है जो किडनी में पथरी बनने का कारण बनता है.
हाई प्रोटीन फूड – बहुत ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स खाए जाएं तो इससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे किडनी में यूरिक एसिड स्टोन (Uric Acid Stone) बनने लगते हैं.
चुकुंदर – किडनी के मरीजों को चुकुंदर खाने की सलाह नहीं दी जाती है. चुकुंदर के हाई ऑक्सलेट लेवल कैल्शियम के साथ मिलकर किडनी में स्टोन्स बनाते हैं.
भिंडी – डॉक्टर का कहना है कि अगर आपके शरीर में पानी की कमी हो तो भिंडी गुर्दे में पथरी बनाने लगेगी.
सूखे मेवे – ड्राई फ्रूट्स और बीज सूखे होते हैं तो इनमें ऑक्सलेट अत्यधिक मात्रा में होता है. अगर आपको किडनी स्टोन्स पहले भी हुए हैं तो इन चीजों से परहेज करें.
पिएं भरपूर पानी
डॉक्टर की सलाह है कि भरपूर मात्रा में पानी पीने पर किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती. पानी पीते रहने पर शरीर के गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं.
पथरी होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं
- पथरी होने पर किडनी में दर्द होने लगता है, पेट में दर्द होता है और जननांगो के पास दर्द महसूस हो सकता है.
- दर्द एकदम से होता है और बहुत तेज होता है.
- पेशाब करते हुए दर्द और जलन महसूस होती है.
- पेशाब में खून नजर आ सकता है. पेशाब लाल, गुलाबी या भूरे रंग का दिखता है.
- पेशाब में झाग नजर आता है.
- पेट में गड़बड़ी होती है और उल्टी होने लगती है.
यह भी पढ़ें – हाई बीपी कंट्रोल कैसे करें? डॉक्टर ने कहा इन 3 तरीकों से रिवर्स हो जाएगा High Blood Pressure
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 mins agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
4 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
19 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
22 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
23 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines