Morning Tea For Health: भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप गर्म चाय के साथ होती है. कई लोगों को लगता है कि चाय के बिना दिन की शुरुआत अधूरी रह जाती है, जिस कारण वह अपने अंदर ऐसी आदत पैदा कर लेते हैं कि जब तक वह चाय नहीं पी लेते, तब तक वह न तो एक्टिव रहते हैं और न ही कुछ खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रोज की यह आदत आपके सेहत पर कैसा असर डाल सकती है? अक्सर सुनने में आता है कि चाय का कोलेस्ट्रोल के बीच एक मजबूत रिश्ता है, जो आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. आइए जानते हैं आखिर किन लोगों के लिए चाय खतरनाक हो सकता है और क्यों?
यह भी पढ़ें:- आंतों के कैंसर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताया मल से मिलेंगे 3 सबसे बड़े संकेत
क्या चाय पीने से सच में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल?
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हम आपने डेली रूटीन में की जाने वाली आदतों के बारे में जाने कि क्या वह सही है या उसके होने से हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. क्योंकि एक सही जानकारी आपको भविष्य में होने वाले कई तरह के गंभीर समस्याओं से निजात दिला सकते हैं. ऐसे में चाय पीने की आदत कितनी सही है, इसको लेकर भी जानकारी जरूरी है. अगर आप समझते हैं कि हम तो ब्लैक टी पीते हैं, हमारी सेहत बनी रहेगी, तो जान लीजिए कि, PUBmed में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है, जिसमें बताया गया कि सामान्य मात्रा में ब्लैक टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं. कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि ब्लैक टी का कोलेस्ट्रॉल पर कोई बड़ा अच्छा या बुरा प्रभाव नहीं पड़ता. यानी सिर्फ ब्लैक टी पीने से न तो कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और न ही यह उसे कम करने में फायदेमंद है.
ब्लैक टी या दूध वाली चाय कौन बेहतर? Kya Chai Peene Se Cholesterol Badhta Hai
ब्लैक टी सीधे तौर पर कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ाती, लेकिन अगर इसमें फुल-फैट दूध और ज्यादा चीनी मिलाई जाए तो लंबे समय में अतिरिक्त कैलोरी और सैचुरेटेड फैट का सेवन बढ़ सकता है. इससे वजन बढ़ने और खराब कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर दिल की सेहत पर पड़ेगा. दूसरी ओर, ब्लैक टी और ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. हालांकि इन्हें कोलेस्ट्रॉल कम करने की दवा मानना उतना सही नहीं है. अगर आप रोज चाय पीते हैं, तो कम चीनी या बिना चीनी वाली ब्लैक टी या ग्रीन टी बेहतर विकल्प हो सकती है.
किन लोगों को चाय पीने में बरतनी चाहिए सावधानी? Black Tea Vs Milk Tea For Cholesterol
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी, गैस, अल्सर या रात में नींद न आने की समस्या रहती है, तो चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना बेहतर होता है. खासकर सुबह खाली पेट ज्यादा दूध और चीनी वाली चाय पीने से कुछ लोगों में पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए सिर्फ चाय में बदलाव करना काफी नहीं है, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाना सबसे जरूरी कदम है.
यह भी पढ़ें:- इन 5 गलतियों के कारण कमजोर हो जाती है हड्डियां! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसा?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
13 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
16 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
17 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
17 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
18 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
19 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
21 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines