Kulhe Mein Cancer Hona: पिछले कुछ सालों में कैंसर की बीमारी काफी बढ़ चुकी है. दुनिया में हर साल लाखों नए कैंसर के मामले सामने आते हैं और ना जाने कितने लोग मौत को गले लगा लेते हैं. भारत में भी कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और तरह-तरह के कैंसर को देखने को मिल रहे हैं. अब कूल्हे का कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. बहुत सारे लोग कूल्हे के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानते ही नहीं हैं. एक रिसर्च के मुताबिक कूल्हे की हड्डियों में कैंसर ज्यादा हो रहा है, जिसके शुरुआती दौर में दर्द होना शुरू हो जाता है. अक्सर आम दर्द या थकान समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, लेकिन आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें क्योंकि ये कैंसर का संकेत हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- कभी नहीं होगी किडनी की बीमारी, स्वर विज्ञान के मुताबिक पेशाब करते वक्त करें ये 1 काम
कूल्हे में कैंसर होने के शुरुआती 5 संकेत | Hips Cancer Causes and Symptoms
कूल्हे का कैंसर क्या होता है?
इस बीमारी में कूल्हे की हड्डी या इसके आसपास के हिस्से में टिश्यू की कोशिकाएं सामान्य तौर पर बढ़ने लगती हैं. यह बीमारी सीधे तौर पर हड्डी से शुरू होती है. ध्यान ना देने पर धीरे-धीरे यह ट्यूमर का रूप ले सकती है. यहां कैंसर होने पर चलने-फिरने में दिक्कत, तेज दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए वक्त पर इस बीमारी की पहचान करना जरूरी है.
कैंसर होने के 5 संकेत
- कूल्हे या उसके आसपास दर्द रहने की वजह कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है. अगर आपका दर्द लगातार बना हुआ है और इसके होने का कारण भी नहीं पता चल पा रहा है तो आपको डॉक्टर से बात जरूर करनी चाहिए.
- दर्द रहने के साथ-साथ सूजन होने या गांठ होने की भी शिकायत हो सकती है. अगर आपको कूल्हे के आसपास का हिस्सा सख्त नजर आ रहा है या इसमें सूजन पैदा हो रही है तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
- कूल्हे से इंसान पूरे दिन आराम से बैठा रहता है, लेकिन अगर इसमें कोई परेशानी है तो आपका बैठना दूभर हो सकता है. साथ ही, चलते समय दर्द, लंगड़ापन, बैठने-उठने में दिक्कत या मूवमेंट का सीमित हो जाना भी कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं.
- इस बीमारी में अक्सर इंसान को भूख कम लगती है. इसकी वजह से खाना कम खाया जाता है और वजन तेजी से कम होने लगता है. अगर आपका अचानक वजन कम हो रहा है तो आपको इसका कारण जानने की जरूरत है.
- शरीर में हल्का बुखार रहना या फिर रात में पसीना आना भी कैंसर होने का संकेत है. अगर आपको दवा लेने के बाद भी बुखार का एहसास हो रहा है तो इस चेतावनी को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें.
कब डॉक्टर के पास जाएं?
अगर आपके कूल्हे में लगातार दर्द है या 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक बना रहता है, कूल्हे में सूजन है या चलने-फिरने में परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाने की जरूरत है.
इसे भी पढ़ें- निल स्पर्म काउंट का इलाज क्या है? बाबा रामदेव ने बताया इलाज करने के लिए किन आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
12 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
15 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
15 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
17 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
18 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines