Best Time To Get Pregnant : अगर आप बार-बार कोशिश करने के बाद भी मां नहीं बन पा रही हैं तो हाे सकता है कि आप अपने पार्टनर के साथ गलत समय पर सहवास कर रही हों। दरअसल, प्रेग्नेंट होने के लिए सही समय पर संबंध बनाना जरूरी होता है। यह सही समय पीरियड्स के कुछ दिन पहले और कुछ दिन बाद से जुड़े होते हैं। अगर इन दिनों में आप अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाती हैं तो आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं और मां बनने का सुख पा सकती हैं।
पीरियड्स से जुड़ा है सही समय
एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए पीरियड्स के बाद और पहले के कुछ दिन काफी महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें पीरियड्स के 7 दिन बाद का समय सबसे काफी अहम है। दरअसल, पीरियड्स खत्म होने के 7 दिन बाद महिला ओव्यूलेशन साइकिल शुरू होती है जो अगले पीरियड्स शुरू होने के 7 दिन पहले तक रहती है। इस समय को डॉक्टर प्रेग्नेंसी के लिए सही मानते हैं।
प्रेग्नेंसी के लिए यह समय है बेस्ट।
आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं ये 7 दिन
महिला के पीरियड्स के 7 दिन बाद ओवरी यानी अंडाशय में अंडे परिपक्व होकर रिलीज होते हैं। इसे ही ओव्यूलेशन कहा जाता है। इस प्रक्रिया में जब अंडे ओवरी से रिलीज होते हैं तो कोई एक अंडा फैलोपियन ट्यूब में चला जाता है। इस समय जब पार्टनर के साथ संबंध बनाए जाते हैं तो स्पर्म इस अंडे से जाकर मिल जाता है। यह क्रिया फर्टिलाइजेशन कहलाती है। अंडे के फर्टिलाइज होते ही महिला की प्रेग्नेंसी शुरू हो जाती है। अगर इस समय संबंध न बनाए जाएं तो अंडे फैलोपियन ट्यूब से निकल जाते हैं।
कब होता है ओव्यूलेशन
अलग-अलग महिलाओं में पीरियड्स के दिन अलग-अलग होते हैं। किसी महिला के पीरियड्स 21 दिन में तो किसी के 24 या 28 दिन में हो सकते हैं। वहीं कुछ महिलाओं में पीरियड्स 32 या इससे ज्यादा दिन में भी हो सकते हैं। अगर किसी महिला के पीरियड 21 दिन में होते हैं तो ओव्यूलेशन 7वें दिन होगा। ऐसे में महिला अगर अपने पार्टनर के साथ पीरियड के 5वें, 6वें और 7वें दिन संबंध बनाए तो उसकी प्रेग्नेंसी के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। यहां 5वें और 6वें दिन का जिक्र इसलिए किया गया है क्योंकि स्पर्म महिला के फैलोपियन ट्यूब में 5 से 7 दिनों तक जिंदा रह सकता है। वहीं अंडा 24 घंटे में ही मर जाता है।
यह भी पढ़ें : Mothers Day 2024: पहली बार मां बनने जा रही हैं तो 5 बातें आपको नहीं भूलनी चाहिए
डॉक्टर की सलाह लें
जैसा ऊपर बताया है कि अलग-अलग महिलाओं में पीरियड का समय अलग-अलग होता है, उसी प्रकार ओव्यूलेशन का समय भी अलग-अलग हो सकता है। ओव्यूलेशन का सही समय पीरियड पर निर्भर करता है। ओव्यूलेशन के सही समय के बारे में किसी गायनोलॉजिस्ट से संपर्क करें। वहीं प्रेग्नेंसी से संबंधित किसी भी जानकारी, इलाज आदि के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
3 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
6 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
6 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
8 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
10 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
12 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
13 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines