Health Tips: आज के तेज रफ्तार जीवन में फिट और हेल्दी रहना हर किसी की पहली प्राथमिकता बन गई है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने शरीर को फिट रखने के लिए कई तरह की कोशिशें करते हैं कोई डाइट फॉलो करता है, तो कोई घंटों जिम में मेहनत करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ छोटी-छोटी हेल्दी आदतें भी आपको फिट रख सकती हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कि कौन सी वे आदतें हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं और अपने आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं.
इन हेल्दी आदतों को करें फॉलो | Follow These Tips
समय पर सोना और उठना
अगर आप रोजाना समय पर सोते और उठते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है. यह आपके शरीर की बॉडी क्लॉक को संतुलित रखता है. इससे नींद की क्वालिटी सुधरती है, साथ ही हार्मोन बैलेंस रहते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
हेल्दी खाना खाना
अगर आप बाहर का बहुत ज्यादा खाते हैं, तो आज से ही इसे बंद कर दें. ज्यादा मसालेदार या जंक फूड की बजाय सादा, घर का बना खाना खाएं. यह भले थोड़ा बोरिंग लगे, लेकिन यही आदत आपके दिल, पाचन तंत्र और स्किन के लिए सबसे फायदेमंद होती है.
ये भी पढे़ं-Kidney Disease: कहीं आपको किडनी रोग तो नहीं, चौंकाएगी रिसर्च, लेंसेट की स्टडी में भारत दूसरे नंबर पर
रोजाना थोड़ी-सी वॉक करना
बहुत से लोग वॉक करना पसंद नहीं करते. अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो आज से ही टहलना शुरू करें. 20–30 मिनट की रोजाना वॉक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है, स्ट्रेस कम करती है और दिमाग को फ्रेश रखती है.
पर्याप्त पानी पीना
पानी पीना तो हर कोई जानता है, लेकिन दिनभर बीच-बीच में पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करता है, स्किन को ग्लो देता है और एनर्जी लेवल बनाए रखता है.
डिजिटल डिटॉक्स और मेडिटेशन
थोड़ा वक्त अपने फोन और सोशल मीडिया से दूर रहकर खुद के साथ बिताएं. यह न केवल मानसिक शांति देता है बल्कि हार्ट हेल्थ और फोकस को भी बेहतर बनाता है.
ये भी पढे़ं-Health and Weight Loss: डायटिंग नहीं, हरी मिर्च से घटेगी पेट की चर्बी, जानें इसके अद्भुत फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
5 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
5 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
10 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
14 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines