---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

सावधान! क्या आप भी फ्रिज में रखे आटे की बनाते हैं रोटी? तो हो सकता है ये खतरा

Kneaded dough Side Effects: हमारी जीवनशैली, खानपान और हेल्थ का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि किसी भी मौसम में कई बदलाव होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में कई बीमारी होने का चांस रहता है। इसलिए कुछ चीजों को परहेज करना […]

---विज्ञापन---

Kneaded dough Side Effects: हमारी जीवनशैली, खानपान और हेल्थ का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि किसी भी मौसम में कई बदलाव होने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। ऐसे में कई बीमारी होने का चांस रहता है। इसलिए कुछ चीजों को परहेज करना ठीक रहता है। इसके अलावा कुछ घर की महिलाएं आटा गूंथकर फ्रिज में रख देती हैं और बाद में उसे यूज करती हैं। ऐसा वो इसलिए करती हैं कि टाइम बचे। लेकिन, आपको पता ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। यह हेल्थ के लिए सही नहीं है। कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वैसे गूंथे हुए आटे के अलावा बनी हुई सब्जियां भी फ्रिज में रखने के बाद अगले दिन इस्तेमाल करते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

कई बार ऐसा होता है कि गूंथे हुए आटे को कई-कई दिन यूज किया जाता है। आटा खराब न हो जाए इसके लिए हम उसे फ्रिज में रखते हैं। लेकिन एक या दो दिन का रखे हुए आटे में बैक्टीरिया पैदा होते हैं। जो फूड पॉयजनिंग की परेशानी कर सकते हैं। इसमें पेट में दर्द, कॉन्स्टिपेशन और पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए ऐसा करना बंद कर दें। खासतौर से बारिश और गर्मी के मौसम ऐसी गलती भूल कर नहीं करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन छोटी-छोटी आदतों से होते हैं लूज मोशन, जरा सी लापरवाही ले सकती है जान!

गूंथा आटा रखने का सही तरीका

कोशिश करनी चाहिए हमेशा ताजे आटे का ही यूज करें। इसके अलावा अगर आटा गूंथकर फ्रिज में रखना चाहते हैं तो सबसे पहले उसे गूंथते वक्त पानी की मात्रा ज्यादा ना रखें। इससे आटा जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा गूंथे आटे को कंटेनर का प्रयोग करें। ये बातें हमेशा ध्यान रखेंगे तो बीमारियों से बचें रहेंगे।

---विज्ञापन---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Sep 15, 2023 03:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola