हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चाय कब नहीं पीनी चाहिए? डाइटीशियन ने बताया चाय किसे नहीं लेनी चाहिए और Chai पीने का सही तरीका क्या है

Tea Side Effects: ऐसे कुछ लोग हैं जिन्हें चाय पीने पर फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में डाइटीशियन से जानिए किन लोगों के लिए चाय ठीक नहीं है और अगर चाय पीनी ही है तो चाय पीने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन
चाय पीने से शरीर में कौन-कौन से नुकसान होते हैं?

Who Should Not Drink Tea: भारतीय घरों में जब तक चाय की कड़क सुगंध नाक तक ना पहुंचे तब तक आंखें नहीं खुलती हैं. चाय (Chai) पेट में जाती है तो लगता है दिन की सही शुरुआत हो गई है. लेकिन, चाय सभी के लिए फायदेमंद नहीं होती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें चाय पीने पर फायदे से ज्यादा नुकसान (Tea Side Effects) भी हो सकता है. वहीं, पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो उसकी संभावना बढ़ती है सो अलग. इसी बारे में बता रही हैं डाइटीशियिन श्रेया गोयल. डाइटीशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके बताया है कि किन लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए और क्यों.

किन लोगों को चाय नहीं पीनी चाहिए

  • डाइटीशियन ने बताया कि जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी है उन्हें चाय नहीं पीनी चाहिए क्योंकि चाय आयरन (Iron) के एब्जॉर्प्शन को कम कर देती है.
  • जिन्हें कैल्शियम की कमी है या ओस्टोपोरोसिस जैसी हड्डियों की दिक्कतें हैं उन्हें चाय पीने से परहेज करना चाहिए.
  • जिन लोगों के गालब्लैडर में पथरी है उन लोगों को भी चाय पीने से परहेज करना चाहिए.
  • PCOD या PCOS से परेशान लड़कियों के लिए भी चाय नुकसानदायक होती है.
  • प्रेग्नेंट महिला और वे लोग जो एंजाइटी, डिप्रेशन या बहुत ज्यादा गुस्सा आने जैसी दिक्कतों से दोचार हो रहे हैं उन्हें चाय नहीं पीनी चाहिए.
  • थायराइड (Thyroid) से जुड़ी दिक्कतों में भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें – गांठ का सबसे अच्छा इलाज क्या है? आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने बताया शरीर में गांठ कैसे ठीक करें

चाय कब हेल्दी होती है

विज्ञापन

चाय तब हेल्दी है या कहें चाय पीना तब हेल्दी है जब आप एक कप चाय में आधा चम्मच चायपत्ती का इस्तेमाल करते हैं. दूध वाली कड़क चाय जिसमें पत्ती ज्यादा होती है वो दिमाग को ओवरस्टिम्यूलेट करती है और एंजाइटी या डिप्रेशन जैसी दिक्कतों को बढ़ाता है. टैनिन होने के चलते इससे बीपी भी बढ़ता है. ज्यादा पकी हुई चाय लीवर और पेट को भी खराब करती है.

दूध वाली चाय को हेल्दी कैसे बनाएं

विज्ञापन

अगर आप टी लवर हैं और बिना चाय के अपने दिन की कल्पना भी नहीं कर पाते हैं तो डाइटीशियन की सलाह है कि आप प्लांट बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करें. बादाम का दूध, सोया मिल्क, नारियल का दूध और ओट्स का दूध ले सकते हैं. लेकिन, दूध को चाय के साथ उबालने के बजाय चाय अलग लें और दूध अलग.

सुबह खाली पेट चाय पीने पर क्या होता है

विज्ञापन

चाय अगर सुबह-सुबह सबसे पहले खाली पेट (Empty Stomach Tea) पी ली जाए तो इससे एसिडिटी हो सकती है, जी मितलाने लगता है और एंजाइटी होती है. इससे गट लाइनिंग यानी पेट के अंदर की परत खराब होने लगती है.

खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीनी चाहिए या नहीं

विज्ञापन
  • खाना खाने के तुरंत बाद चाय पी जाए तो इससे शरीर आयरन को ठीक तरह से नहीं सोख पाता है.
  • पाचन धीमा होने लगता है और अपच हो सकती है.
  • खाने के तुरंत बाद चाय लेने पर ब्लोटिंग हो जाती है यानी पेट फूल जाता है.

चाय बनाने में कभी ना करें ये गलती

चाय (Milk Tea) को कभी भी बहुत ज्यादा नहीं उबालना चाहिए क्योंकि इससे टैनिन ज्यादा रिलीज होते हैं. इससे चाय में कड़वाहट बढ़ती है और एसिडिटी के अलावा डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

चाय पीने का सही तरीका क्या है

  • एक कप चाय के लिए आधा चम्मच चायपत्ती का इस्तेमाल करें.-
  • पहले पानी उबालें फिर उसमें चायपत्ती को 2 से 3 मिनट पकाएं.
  • रेग्यूलर मिल्क टी के बजाय बिना दूध वाली चाय भी पी जा सकती है.
  • अगर दूध डालना हो तो प्लांट बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करें.
  • दूध वाली आम चाय के बजाय अदरक और तुलसी की चाय, शहद और नींबू की चाय, अश्वगंधा की चाय और कैमोमाइल टी भी पी जा सकती है.

यह भी पढ़ें – कुछ लोगों को ज्यादा ठंड क्यों लगती है और कुछ लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है? जानिए क्या कहता है विज्ञान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola