Hath Me Jhanjhanahat: क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपके हाथ-पैरों पर अचानक से चींटयां चढ़ने लगी हैं. तेजी से हाथ में झनझनाहट महसूस होती है और कुछ ही देर में हाथ सुन्न पड़ जाता है. यह दिक्कत एक विटामिन की कमी से हो सकता है. जिस विटामिन का यहां जिक्र किया जा रहा है वह शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन में से एक है और इस विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से कहा जाता है कि शरीर खोखला होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए कौन सा है वो विटामिन जिसकी कमी से हाथ में झुनझुनाहट (Tingling Sensation) होती है. साथ ही, जानिए किस तरह इस कमी को पूरा किया जा सकता है.
किस विटामिन की कमी से हाथों में झनझनाहट होती है
विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) हाथों की झुनझुनाहट की वजह बन सकती है. इस विटामिन की कमी में ऐसा महसूस होता है जैसे हाथों पर कोई सूईं चुभो रहा हो. ऐसा विटामिन बी12 की कमी से नर्व डैमेज होने से भी हो सकता है. विटामिन बी12 को कोबालमिन भी कहते हैं. यह एक वॉटर सोल्यूबल विटामिन है जिसकी कमी हेल्दी नर्व सेल्स और रेड ब्लड सेल्स के फॉर्मेशन के लिए जरूरी होती है. साथ ही इस विटामिन से DNA सिंथेसिस होता है.
यह भी हो सकती है वजह
विटामिन बी12 की कमी के अलावा कैल्शियम की कमी से भी हाथ-पैरों में झनझनाहट हो सकती है. कैल्शियम की कमी हड्डियों और मसल्स को प्रभावित करती है. इससे हाथों में कमजोरी हो सकती है.
किन चीजों को खाने पर मिलता है विटामिन बी12
खानपान की ऐसी कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने पर शरीर को कुछ हद तक विटामिन बी12 मिल जाता है. एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स में लिवर, फिश, अंडे, चिकन और दूध आदि आते हैं, विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स लिए जा सकते हैं, सीरियल्स और जूस के साथ ही विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स लेने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी12 मिल सकता है.
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी12 की शरीर पर कमी हो जाए तो ये लक्षण नजर आने लगते हैं
- हाथ-पैरों में झनझनाहट होने लगती है
- हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं
- हर समय कमजोर महसूस होता है
- शरीर में थकान होने लगती है
- बिना वजह वजन कम हो सकता है
- मुंह के अंदर छाले निकलने लगते हैं
- डायरिया हो सकता है
- दिक्कत ज्यादा बढ़ जाए तो देखने में दिक्कत हो सकती है
- कंफ्यूजन होने लगती है
- डिप्रेस्ड फील होता है
- इरिटेटिंग फील होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
18 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
22 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines