Vitamin For White Hair: क्या आप भी सफेद बालों से परेशान हैं? लेकिन, कम उम्र में भला बाल सफेद क्यों हो रहे हैं? अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद होने लगे हैं तो इसकी एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है. ऐसे 2 महत्वपूर्ण विटामिन हैं जो बालों के सफेद (Safed Baal) होने की वजह बनते हैं. ये विटामिन मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जिससे बाल काले नजर आते हैं. ऐसे में इन विटामिन की कमी होने पर बालों को पर्याप्त मेलानिन नहीं मिलता जिससे बालों पर सफेदी छाने लगती है. इन विटामिन से हेयर फॉलिकल्स पर भी असर पड़ता है. ये विटामिन हैं विटामिन बी12 (Vitamin B12) और विटामिन डी. यहां जानिए इन विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) को किस तरह पूरा किया जा सकता है जिससे सफेद बालों की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.
विटामिन बी12 की कमी से सफेद बाल
विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) होने पर बाल सफेद हो सकते हैं. विटामिन बी12 हेयर फॉलिकल्स को फायदे देता है, इससे मेलानिन का प्रोडक्शन होता है और बाल सफेद होने से बचते हैं. लेकिन, इस विटामिन की कमी हो जाए तो बालों को पर्याप्त मेलानिन नहीं मिलता, हेयर फॉलिकल्स तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचता और समय से पहले बालों के सफेद होने और झड़ने की दिक्कतें होने लगती है.
क्या खाएं – विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए खानपान में अंडे, मछली, दूध और दूध से बने फूड्स शामिल करें. आप विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स का भी सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा. विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.
विटामिन डी की कमी से सफेद बाल
सफेद बालों की वजह विटामिन डी की कमी भी हो सकती है. विटामिन डी हेयर फॉलिकल साइकिल को रेग्यूलेट करता है. विटामिन डी की कमी होने पर बालों की ग्रोथ कम होती है और बाल सफेद नजर आ सकते हैं. इस विटामिन की कमी बालों की सेहत को भी खराब करती है. ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करके बालों के सफेद होने की दिक्कत से निपटा जा सकता है.
क्या खाएं – सूरज की किरणें विटामिन डी की भरपूर स्त्रोत होती हैं. ऐसे में रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप लेने पर शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी मिलता है. इसके अलावा, विटामिन डी की कमी (Vitamin D Ki Kami) पूरी करने के लिए फैटी फिश, दूध, दही, अंडे, मशरूम, फॉर्टिफाइड फूड्स या सीरियल्स का सेवन किया जा सकता है. विटामिन डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं.
किन-किन कारणों से बाल सफेद होते हैं
- जेनेटिक्स के चलते बाल सफेद हो सकते हैं.
- उम्र का बढ़ना सफेद बाल होने की बड़ी वजह है.
- विटामिन बी12 और विटामिन डी के अलावा विटामिन ई भी कुछ हद तक बाल सफेद होने की वजह बन सकता है.
- आयरन और कॉपर की कमी से बाल सफेद हो सकते हैं.
- धूम्रपान करने पर हेयर फॉलिकल्स तक ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से नहीं होता है. इससे मेलानिन का प्रोडक्शन कम हो सकता है और बाल सफेद होते हैं. केमिकल ट्रीटमेंट्स की वजह से बाल सफेद होते हैं.
- थायराइड की दिक्कतों में बाल सफेद हो सकते हैं.
- धूप की हानिकारक किरणें बालों को समय से पहले सफेद कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें – सबसे ज्यादा हार्ट अटैक किस चीज से होता है? डॉक्टर ने बताया ये 5 फूड्स बनते हैं Heart Attack की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
4 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
6 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
7 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
8 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
11 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines