Vitamin B12 Deficiency: गुस्सा आना स्वाभाविक होता है. मगर कभी-कभी आना, यदि कोई अचानक बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा और गुस्सा करने लगा है तो हो सकता है उसके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो गई है. गुस्सा ऐसी चीज है जो हमें कभी भी मुसीबत में डाल सकती है क्योंकि अक्सर लोग उस समय ऐसी मनोस्थिति में होते हैं कि यह समझ नहीं पाते कि वह सही कर रहे हैं या गलत. उन्हें खुद के साथ भी गलत होने के बारे में पता नहीं चल पाता है. गुस्सा सिर्फ मेंटल नहीं बल्कि आपकी फिजिकल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचा सकता है. आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से गुस्सा आता है.
विटामिन की कमी क्यों होती है?
विटामिनों की कमी के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सही आहार का सेवन न करना. जो लोग बहुत ज्यादा फास्ट फूड, पैकेट वाला और प्रोसेस्ड फूड ज्यादा खाते हैं, उनके शरीर में विटामिन A, B, C, D, E और K की कमी हो जाती है. कुछ लोग बहुत ज्यादा दवाएं खाते हैं उस वजह से भी उनकी बॉडी में विटामिन का लेवल कम होने लगता है. विटामिनों की कमी का एक कारण कब्ज और IBS की समस्या भी है. दरअसल, इसमें शरीर के ऐसे एसिड जो खाने को पचाकर उनसे न्यूट्रिएंट बॉडी को देते हैं, वह सही से काम नहीं कर पाते हैं.
ये भी पढ़ें-वर्कआउट के बाद भी नहीं दिख रहा रिजल्ट? ये गलतियां रोक रही हैं आपका Weight Loss, हेल्थ कोच ने क्या सलाह दी?
किस विटामिन की कमी से आता है गुस्सा?
विटामिन बी-12 एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी होने से ब्रेन के फंक्शन्स में दिक्कत आती है. इस विटामिन को वाटर सॉल्यूबल माना जाता है जो हमारे डीएनए को बनाने में मदद करते हैं और मांसपेशियों को ताकत देते हैं. इसे कोबालमाइन भी कहते हैं जिसकी कमी से एनीमिया, पीलिया और सांस लेने में समस्या आती है. विटामिन बी-12 की कमी से ब्रेन से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं जैसे कि डिमेंशिया, स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन.
विटामिन बी-12 की मात्रा जिसके शरीर में कम होती है उसके शरीर में डोपामाइन और सेरोटोनिन हार्मोन ज्यादा रिलीज होते हैं. इसके साथ विटामिन बी6 भी मेंटल हेल्थ के लिए एक जरूरी विटामिन होता है. इसकी मदद से इंसान का मूड सही रहता है. बी6 और बी-12 की कमी से नींद न आना, बेचैनी रहना और घबराहट भी होती हैं.
कैसे दूर करें विटामिन बी-12 की कमी?
विटामिन बी-12 की कमी पूरी करने के लिए आपको अपनी डाइट में मांसाहारी भोजन को शामिल करना चाहिए. मांस, मछली, चिकन और अंडे रोजाना खा सकते हैं. गाय का दूध, दही और पनीर खाना चाहिए. शाकाहारी लोगों के लिए सोया मिल्क, बादाम, केला, सेब समेत हर प्रकार की हरी-पत्तेदार सब्जी खानी चाहिए. पालक और चुकंदर का जूस या सर्दियों में सूप पी सकते हैं.
विटामिन बी6 की पूर्ति के लिए आप फोर्टिफाइड अनाज, आलू, छोले, टोफू, सैल्मन और एवोकाडो खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-21 दिनों तक फॉलो करें यह लाइफस्टाइल-डाइट प्लान, हार्ट अटैक का खतरा हो जाएगा कम
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
13 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
17 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
19 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines