Kin Logo Ko Kachchi Pyaaj Nahi Leni Chahiye: कच्चा प्याज भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है. इसे कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है जैसे सलाद, चाट और दाल-रोटी के साथ आदि. लोग इसे स्वाद और सेहत के लिए खाते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. मगर हर किसी के लिए चीजें एक जैसी नहीं हो सकती. कुछ लोगों के लिए कच्चा प्याज नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. अगर आप गलती से भी ऐसा कर रहे हैं तो आगे जाकर बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए और क्यों उनकी तबीयत बिगड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें- Covid-19 का नया वेरिएंट पहले से कितना खतरनाक? क्या मौजूदा वैक्सीन दे पाएंगी सुरक्षा?
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए कच्चा प्याज?
- एसिडिटी और गैस की समस्या वाले लोग- अगर आपको गैस की दिक्कत रहती है तो कच्चा प्याज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स पेट में एसिड बढ़ा देते हैं.
- इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के मरीज- IBS से पीड़ित लोगों को कच्चा प्याज बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पेट में ठीक से पचता नहीं है और यह परेशानी पैदा कर सकता है.
- एलर्जी वाले लोग- कुछ लोगों को प्याज से एलर्जी होती है. कच्चा प्याज खाने पर स्किन रैशेज, खुजली, आंखों में पानी आना या सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
- लो ब्लड प्रेशर वाले लोग- कच्चा प्याज ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है, लेकिन जिन लोगों का पहले से ही ब्लड प्रेशर लो रहता है. प्याज उनके लिए खतरनाक हो सकता है.
- पेट में अल्सर की समस्या वाले लोग- प्याज उनके लिए नुकसानदायक है जिन्हें अल्सर की बीमारी है. कई रिसर्च में बताया गया है कि यह पेट की अंदरूनी परत को और ज्यादा इरिटेट करता है, जिससे दर्द और जलन बढ़ सकती है.
- मुंह में आती बदबू से परेशान लोग– कच्चा प्याज खाने से मुंह में बदबू आने लगती है. इसलिए अगर आपको पहले से ही यह बीमारी है तो इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. जिन लोगों को पहले से ही डाइजेशन वीक है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
कच्चा प्याज खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- लोगों को हमेशा. खाली पेट कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए.
- अगर आपने ज्यादा मात्रा में खा लिया तो आपको परेशानी हो सकती है.
- अगर कोई स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर ही सेवन करें.
- कच्चे की बजाय हल्का पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- गर्भ में ही बीमारियों का पता लगाती है यह तकनीक, इस तरह कोख में रहते हुए ही मिल जाएगी बच्चे की पहली हेल्थ रिपोर्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
थायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
12 hrs agoबवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
18 hrs agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
20 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
21 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
22 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
1 day agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
1 day agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
1 day agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
1 day agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines