सुबह दिखते हैं ये 7 संकेत, कहीं किडनी में स्टोन तो नहीं? डॉक्टर से जानें बचाव

Kidney Stone Symptoms: क्या आपको भी सुबह के समय उल्टी, पीठ में दर्द या फिर पैरों में सूजन होने जैसे संकेत दिखाई देते हैं? अगर हां, तो इन्हें हल्के में न लें क्योंकि ये किडनी में पथरी होने का लक्षण हो सकते हैं। डॉक्टर से जानते हैं किडनी स्टोन के संकेत और बचाव के बारे में।

SOURCE- NEWS 24

Kidney Stone Symptoms

Kidney Stone Symptoms: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक आम लेकिन बेहद तकलीफदेह समस्या होती है। ऐसा तब होता है जब किडनी में मिनरल्स और नमक जमा होकर कठोर कणों का रूप ले लेते हैं। हालांकि, शरीर में कोई भी बीमारी होती है तो हमारी बॉडी कुछ वॉर्निंग साइन्स देती हैं जिन्हें हमें गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि यहीं वह समय होता है जब हम बीमारी को नियंत्रित कर सकते हैं। मगर कई बार लोग शुरुआत में ही इसे नजरअंदाज कर देते हैं। पथरी होने पर शरीर सुबह के समय कुछ ऐसे संकेत देने लगता है जो आसानी से समझे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

विज्ञापन

क्या है एक्सपर्ट की राय?

आकाश हेल्थकेयर के रोबोटिक यूरोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट, यूरो ऑन्कोलॉजी, एंड्रोलॉजी एंड मेल फर्टिनिटी के डायरेक्टर एवं एचओडी डॉ. विकास अग्रवाल बताते हैं कि गुर्दे की पथरी एक कॉमन किडनी डिजीज है जो लाइफस्टाइल बेसिस और कई बार जेनेटिक्स से भी हो सकती है। ऐसी बीमारियों से बचने के लिए सबसे जरूरी है सही डाइट और पूरे दिन की अच्छी गतिविधि।

विज्ञापन

डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी दिन हम अनहेल्दी इटिंग करते हैं या अपने डेली रूटीन में बदलाव करते हैं तो अगले दिन हमें वापस अपने पुराने रूटीन को फॉलोअप करना चाहिए। मगर अब के युवाओं की रोज की दिनचर्या ही खराब और बिगड़ी हुई है। ऐसे में उनकी सेहत कैसे सही रहेगी?

विज्ञापन

सुबह के समय दिखते हैं ये 7 संकेत

थकान- किडनी स्टोन होने पर शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं। इस वजह से पर्याप्त नींद लेने के बाद भी सुबह शरीर थका हुआ रहता है।

खुजली- स्किन में खुजली होना भी किडनी स्टोन का संकेत होता है। ये सुबह के समय या नहाने के बाद भी हो सकता है क्योंकि पथरी में ड्राई स्किन का भी प्रॉब्लम होता है।

विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत- गुर्दे में पथरी होने से फेफड़ों में लिक्विडिटी बढ़ जाती है। इस वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। ये भी किडनी स्टोन का संकेत होता है।

हाई बीपी- किडनी में पथरी होने पर अक्सर उन मरीजों को सुबह के समय हाई बीपी की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन

उल्टी- कई बार रोगियों को सुबह के समय उल्टी और मतली जैसी महसूस होती है। हालांकि, कभी-कभी उल्टी आती नहीं है सिर्फ महसूस होती है।

पैरों की सूजन-किडनी स्टोन होने पर पैरों में भी सूजन हो जाती है। ये सूजन अक्सर सुबह के समय ही दिखाई देती है।

विज्ञापन

पेशाब में खून आना- कई बार सुबह उठने के बाद जब आप पेशाब करते हैं तो वह लाल या उसमें हल्के खून के धब्बे दिखाई दे सकते हैं।

कैसे करें बचाव?

  • रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  • अपनी डाइट में ताजे फल-सब्जियों को शामिल करें, नमक और चीनी का सेवन कम करें।
  • ऑक्सालेट युक्त चीजें कम खाएं- पालक, चाय, नट्स, चॉकलेट जैसे फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करना सही रहेगा।
  • टेस्टिंग अगर किसी को पहले स्टोन हो चुका है तो उन्हें समय-समय पर अल्ट्रासाउंड और यूरिन टेस्ट करवाते रहना चाहिए।
  • लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, रोजाना नियमित व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें और पर्याप्त नींद लें। स्मोकिंग, शराब और तंबाकू के सेवन से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कुत्ता काट लें तो तुरंत क्या करना चाहिए, लार शरीर में पहुंचकर कैसे बनता है जहर?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ