Kidney Stone Risk Due To Dehydration: हाल के दिनों में बढ़ते तापमान ने कई समस्याएं आम लोगों की बढ़ा दी हैं। इतनी तेज गर्मी ने आम लोगों से लेकर जीव-जंतुओं का भी जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हाइड्रेशन का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि पानी की कमी आपको कई परेशानियां दे सकता है और जल्दी से इसके लक्षण भी साफ नहीं दिखते हैं। अगर आप अपने खानपान के साथ पानी पीने पर ध्यान नहीं देते हैं, तो यह कुछ ही समय में बड़ा खतरा बन सकता है।
ऐसी ही एक समस्या है किडनी में पथरी बनना, जो कि आजकल हर किसी में देखने को मिल जाती है। आपको बता दें, किडनी की पथरी होना नॉर्मल समस्या है। यह हर उम्र व लिंग के लोगों को हो सकती है। पथरी बालू के कणों (Sand Particles) की तरह या गोल्फ की बॉल जैसी बड़े साइज की भी हो सकती है। इसलिए सावधानी नहीं रखते हैं तो इसके कई साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। गर्मी और किडनी की पथरी का क्या रिलेशन है और सबसे अहम बात ये आजकल के युवाओं में क्यों ज्यादा देखी जा रही है। आइए जान लेते हैं इसका कारण ..
डिहाइड्रेशन और पथरी का कनेक्शन
गर्मी में पानी कम पीना शरीर में सुपर सेचुरेशन की आशंका को बढ़ा सकता है। यह तब होता है जब शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा ज्यादा हो जाए और पानी की मात्रा कम हो जाए। यह यूरिन को गाढ़ा करता है और इसी कारण पथरी की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन होने की कंडीशन यूरिन में मिनरल पदार्थ जैसे कैल्शियम व आक्सीलेट आदि बढ़ जाते हैं। ये यूरिन को गाढ़ा कर देते हैं और इससे पथरी बनने का चांस ज्यादा रहता है।
युवाओं में ज्यादा खतरा क्यों
युवाओं में गर्मी के कारण युवाओं में पथरी की आशंका ज्यादा देखी जा रही है। कॉलेज जाने वाले और नौकरी करने वाले युवा इसके आसान शिकार हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है उनकी अस्त व्यस्त जीवन शैली होती है। लंबे समय तक बाहर रहने से पसीने का ज्यादा बहना डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है। वहीं, जो कामकाजी युवा एसी कमरों में लगातार काम करते रहते हैं, वे भी पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट सुपर सेचुरेशन के शिकार हो सकते हैं। एसी में प्यास कम लगने से पानी कम पीना और खानपान में नमक व प्रोटीन का ज्यादा होना भी उनमें किडनी की पथरी को बढ़ा सकता है।
बचाव के उपाय
- शरीर में भरपूर पानी होना चाहिए, ताकि पानी की कमी न हो। इससे पथरी से बचाव हो सकता है।
- दिन भर में 11-12 गिलास पानी पीने की आदत डालें। एक ग्लास कम से कम 200 मिली. पानी का होना चाहिए।
- पानी की कमी केवल पसीना बहने से ही नहीं, बल्कि दूसरे कारणों से भी पॉसिबल हो सकता है।
- प्यास न लगने पर भी कुछ समय के लिए ब्रेक लेकर पानी पीते रहें।
- डाइट में नमक व प्रोटीन को कम करने को लेकर सजगता बरतें।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर फैमिली में पथरी की हिस्ट्री रही है तो आपको डॉक्टर से जांच जरूर करते रहना चाहिए।
- खानपान में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक लेने वाले भी पथरी के जोखिम रहता है। ऑक्सलेट युक्त पदार्थों में आलू, पत्तेदार सब्जी, चॉकलेट, कैफीन युक्त पदार्थ, सूखे मेवे आदि शामिल होते हैं।
- ध्यान रहे अगर आप डेयरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन करते हैं तो भी पथरी की आशंका अधिक हो सकती है।
- इनएक्टिव लाइफस्टाइल, कसरत-योग न करना, घंटों बैठकर काम करना भी पथरी बनने का बड़ा कारण हो सकता है।
ये भी पढ़ें- नसों में जमा जिद्दी कोलेस्ट्रॉल मोम की तरह पिघलेगा, बस 15 मिनट करें ये योग
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
9 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
14 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
16 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
17 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines