Kideny Stone Diet: उल्टा सीधा खानपान और गलत लाइफस्टाइल के चलते पथरी की परेशानी आम हो गई है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारे खाने में कुछ ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो पेट में जमा होकर पथरी को निमंत्रण दे सकते हैं। ऐसे में आपको ये जानना जरुरी है कि पथरी से बचने और उसे खत्म करने के लिए हमें कैसी डाइट लेना चाहिए।
क्या होती है पथरी?
पथरी क्या होती है? दरअसल, जब हमारे पेट में आॉक्जालेट, कैल्शियम जैसे क्रिस्टल्स इकट्ठा होकर जमा हो जाते हैं, तो एक गठान जैसी संरचना बनने लगती है, ये ठीक पत्थर की तरह समान दिखती है। जिसे पथरी कहते हैं। पथरी की समस्या अधिकतर किडनी में होती है, इसलिए इसे किडनी स्टोन कहा जाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी की मानें तो पथरी होने पर शराब बिलकुल नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा नट्स खाने से बचें, क्योंकि यह स्टोन को बढ़ने में मदद करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जो लोग पथरी की समस्या से परेशान हैं उन्हें अंडा, मांस, मछली अवॉइड करना चाहिए।
पथरी में क्या खाएं?
- पथरी की समस्या से बचने के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पूरे दिन में कम से कम 8 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए।
- जिन लोगों को किडनी स्टोन है, तो वह इसे बढ़ने से रोकने के लिए हाई फाइबर वाली चीजें खाएं, इससे स्टोन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- किडनी स्टोन से बचने के आप डाइट में साइट्रिस एसिड वाले फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसंबी खा सकते हैं।
- किडनी स्टोन की समस्या से परेशान होने पर नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में पाया जाता है। ये पथरी में फायदेमंद है।
- पथरी में फलीदार सब्जियां भी खा सकते हैं। बेल (Bael) के फल, बेल (Bael)की पत्तियां, जंगली गाजर, शुगर बीट जैसी जड़ी बूटी पथरी बनने से रोकती हैं, इनका काढ़ा बनाकर सेवन करें।
- गन्ने का जूस भी किडनी स्टोन को रोकता है, पथरी की तकलीफ में ये फायदेमंद है।
Disclaimer- खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
5 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
9 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
9 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
11 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
13 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines