Kidney Disease Symptoms: किडनी का काम होता है शरीर से हानिकारक पदार्थों और गंदे तरल को बाहर निकालना है, लेकिन जब किडनी का काम धीमा या कमजोर हो जाता है, यह संकेत है कि किडनी डैमेज हो रही है। किडनी की बीमारियां अक्सर धीरे-धीरे ही शरीर में बढ़ती हैं, और उनके शुरुआती संकेत अक्सर ध्यान में नहीं आ पाते हैं। एक जरूरी संकेत जो किडनी की खराबी की ओर इशारा करता है, वह पेशाब में कुछ बदलाव हो सकता है। अगर आपको पेशाब से जुड़ी ये समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो इस बात पर गौर करें, यह किडनी के खराब होने का संकेत भी हो सकता है।
किडनी खराब होने पर पेशाब में ये बदलाव आ सकते हैं:
1. पेशाब में खून आना- अगर पेशाब में खून दिखाई दे, तो यह किडनी या यूरिन एरिया की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। इससे संक्रमण, किडनी स्टोन, या किडनी के अन्य गंभीर रोगों की ओर इशारा करता है।
2. पेशाब का रंग बदलना- अगर आपके पेशाब का रंग हल्का गुलाबी, लाल या ब्राउन नजर आ रहा है, तो यह खून या अन्य तत्वों की उपस्थिति को दिखाता है। यह किडनी की खराबी का एक और आसानी से समझा जाने वाला संकेत है।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
3. ज्यादा या कम पेशाब आना
- अधिक पेशाब आना- जब किडनी सही तरीके से पानी को फिल्टर नहीं कर पाती, तो आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आता है।
- कम पेशाब आना- अगर पेशाब का फ्लो स्लो हो रहा है, तो यह भी किडनी की खराबी का संकेत हो सकता है।
4. पेशाब करने में दर्द या जलन- पेशाब करते समय अगर आपको जलन, दर्द या परेशानी महसूस हो रही है, तो यह किडनी रोगों, इंफेक्शन, पथरी या फिर UTI की ओर इशारा कर सकता है।
5. पेशाब में झाग- पेशाब में ज्यादा झाग आना प्रोटीन के शरीर में ज्यादा होने का संकेत है, जो किडनी की खराबी का एक जरूरी संकेत है।
6. पेशाब में बदबू आना- हालांकि, यूरिन स्मैल की समस्या अधिकतर लोगों को होती है लेकिन पेशाब से असामान्य या तेज बदबू आना किडनी के संक्रमण या अन्य बीमारियों का संकेत हो सकता है।
7. थकान और सूजन- पेशाब के अलावा, किडनी की बीमारी में शरीर के अंदर गंदे टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जिससे हाथों, पैरों और आंखों के आसपास सूजन हो सकती है। इसके साथ ही अत्यधिक पानी पीने के बावजूद आपको थकान महसूस हो सकती है।
किडनी की बीमारी की जांच कब करानी चाहिए?
- पेशाब में खून या असामान्य रंग दिखने पर।
- पेशाब की मात्रा में बदलाव होने पर।
- अगर पेशाब करते समय जलन, दर्द या असुविधा महसूस होने पर।
- अगर पेशाब से असामान्य गंध आने पर।
- शरीर में सूजन और थकान महसूस हो।
इसके अलावा, अगर आपको पहले से ही किडनी प्रॉबलम्स की हिस्ट्री रही हो, तो भी किडनी की जांच करवा लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
3 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
8 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
10 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
11 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines